Airtel यूज़र्स की बल्ले-बल्ले! सालभर के लिए एक ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री इंटरनेशनल रोमिंग और इतना सब..

By

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel के आधिकारिक पोर्टल पर ढेरों वैल्यू प्लान मौजूद हैं जो किफायती होने के साथ ही बहुत सारे अन्य बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं, लेकिन आज हम आपको एयरटेल के एक बहुत ही ख़ास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। Airtel ने हाल ही में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक फ्री इंटरनेशन रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। कंपनी अपने सभी पोस्टपेड प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। और बस इतना ही नहीं, कंपनी के पास कई ऐसे सस्ते प्लान भी मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत लंबी वैलिडिटी का लुत्फ़ मिलता है।

Airtel के 365 दिनों वाले प्लान के फायदे

लम्बी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो Airtel के पास ऐसा ही एक सस्ता रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान में ग्राहकों को पूरे एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज करवाने के बाद, बार बार रिचार्ज कराने की टेंशन खत्म। इस प्लान की कीमत 1849 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। बात करें अगर इसमें मिलने वाले अन्य कोर बेनिफिट्स की तो यूजर्स को इसमें पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। बता दें कि कंपनी अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है यानी यूजर्स को यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ मिलेगा। हालांकि, यूजर्स डेटा ऐड-ऑन पैक लेकर इस प्लान में इंटरनेट का बेनिफिट भी ले सकते हैं।

फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर

Airtel के फ्री इंटरनेशनल रोमिंग वाले ऑफर का लाभ सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। कंपनी के इंडिविजुअल या फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, कंपनी ने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी है। इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट कराने वाले यूजर्स एक सिम पर साल में एक बार ही इस फ्री ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसमें यूजर्स को कंप्लिमेंटरी इंटरनेशनल पैक के तौर पर 5GB डेटा का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, प्लान में यूजर्स को 60 मिनट्स फ्री कॉलिंग ऑफर किया जाएगा। यह कॉलिंग मिनट इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्स के लिए है। इसके अलावा यूजर्स को 25 आउटगोइंग SMS का लाभ मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 5 दिनों की है। यही नहीं, इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान इनकमिंग SMS के लिए कोई लिमिट नहीं है। वोडाफोन-आइडिया ने भी हाल ही में दुनिया के 176 देशों के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर किया है। यूजर्स साल में तीन बार इन देशों में फ्री रोमिंग का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 98 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और बहुत कुछ.. टॉप क्लास है Jio का ये किफायती प्लान


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By