OPPO Find X10 Ultra में मिलेंगे तीन 200MP कैमरे? 100MP सेल्फी और 8500mAh बैटरी, देखें कब है लॉन्च

HIGHLIGHTS

OPPO Find X10 Ultra में डुअल 200MP कैमरे और 50MP पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है।

फोन में 6.89-इंच 2K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 100MP सेल्फी कैमरा भी हो सकता है।

इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 8500mAh बैटरी होने वाली है।

स्मार्टफोन में 200MP कैमरा अब नया नहीं रहा, लेकिन क्या हो अगर किसी फोन में एक नहीं, बल्कि तीन 200MP कैमरे मिल जाएं? OPPO अपने अगले कैमरा फ्लैगशिप Find X10 Ultra के साथ कुछ ऐसा ही करने की तैयारी कर रहा है। एक नए लीक के अनुसार, कंपनी फोन में दो 200MP कैमरों के साथ एक 50MP पेरिस्कोप कैमरा दे सकती है। इसके अलावा फोन में एक 100MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है। ऐसा करके फोन में तीन 200MP के कैमरा मिलने वाले हैं। आइए जानते है कि फोन आखिर कब लॉन्च होने वाला है।

OPPO Find X10 Ultra का कैमरा होगा सबसे खास

टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो OPPO Find X10 Ultra में 1/1.12-इंच सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी इस्तेमाल होने की संभावना है। यह कम रोशनी में भी दमदार फोटोग्राफी करने वाला है। इसके लिए Samsung HPA या HPU सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में दूसरा 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 10x ऑप्टिकल जूम वाला अलग 50MP कैमरा भी मिल सकता है।

200MP अल्ट्रावाइड और 100MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस

लीक में दावा किया गया है कि OPPO फोन के अल्ट्रावाइड कैमरे के लिए 200MP Samsung HP5 सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, 100MP सेल्फी कैमरा भी टेस्टिंग में बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो यह Find X9 Ultra के 50MP फ्रंट कैमरे के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होने वाला है।

कब लॉन्च होगा OPPO Find X10 Ultra?

रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो Oppo Find X10 Ultra को 2027 की पहली छमाही में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले Find X9 Ultra को भारत में 1,69,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें 200MP प्राइमरी, 200MP 3x टेलीफोटो, 50MP 10x पेरिस्कोप, 50MP अल्ट्रावाइड और 3.2MP मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। ऐसे में Find X10 Ultra भारत में भी दस्तक दे सकता है। अभी के लिए कंपनी ने इंडिया लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: धम्म करके गिर गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत..मिल रहा 10000 रुपये का ताबड़तोड़ डिस्काउंट

नोट: इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :