स्मार्टफोन में अगर आपकी पहली प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो नए लॉन्च हुए Vivo Y600 का 10,000mAh बैटरी पैक आपका ध्यान खींच सकता है। वहीं, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, दमदार कैमरा फीचर्स और फास्ट चार्जिंग चाहने वालों के लिए Motorola Edge 70 Fusion भी मुकाबले में है। Vivo का नया फोन फिलहाल चीन में पेश किया गया है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion भारत में मार्च में लॉन्च हो चुका है। दोनों की खूबियां अलग-अलग हैं, लेकिन सवाल यह है कि बड़ी बैटरी के दम पर Vivo Y600 बाजी मारता है या अन्य फीचर्स के मामले में Motorola Edge 70 Fusion आगे निकलता है? आइए दोनों की तुलना करके जानते हैं।
Vivo Y600 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट, DCI-P3 वाइड कलर गैमट और 1.07 अरब कलर्स को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.47 प्रतिशत है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट मिलता है। फोन का वजन लगभग 225 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.69mm है। यह Diamond Gold, Obsidian Black और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में आता है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच की Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है और यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.99mm है। यह Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें भी IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है।
Vivo Y600 में 6nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर और चार परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G610 GPU मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए तीन Android OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
Vivo Y600 में पीछे की तरफ 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.8 है और इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट मिलता है। यह कैमरा 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.05 है। फ्रंट कैमरा 2x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Motorola Edge 70 Fusion में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। यह कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फोन में एक डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Vivo Y600 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बैटरी है। यह बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी क्षमता Vivo Y600 से 3,000mAh कम है, लेकिन चार्जिंग स्पीड ज्यादा है। ऐसे में Vivo Y600 बड़ी बैटरी के मामले में आगे है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion में ज्यादा वॉट वाली फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Vivo Y600 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी लगभग 29,000 रुपये है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 यानी करीब 30,000 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 31,000 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 यानी करीब 36,000 रुपये रखी गई है। चीन में इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं है।
दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 30,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y600 vs Vivo Y31t vs Vivo T5x: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना