Redmi Note 11T 5G Launch: अगले हफ्ते शानदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक, जानिए कैसा होगा लुक एण्ड फील
मोबाइल जगत में आज के समय में Rs 15000 से कम की कीमत में कई बढ़िया 5G स्मार्टफोंस मिल रहे हैं
जल्द ही Rs 10,000 से कम में भी 5G स्मार्टफोंस मिलने शुरू हो जाएंगे
भारतीय बाज़ार में जल्द ही नया सस्ता 5G स्मार्टफोन (affordable 5G smartphone) Redmi Note 11T 5G एंट्री ले सकता है

मोबाइल जगत में आज के समय में Rs 15000 से कम की कीमत में कई बढ़िया 5G स्मार्टफोंस मिल रहे हैं। जल्द ही Rs 10,000 से कम में भी 5G स्मार्टफोंस मिलने शुरू हो जाएंगे। ऐसा कह सकते हैं कि Xiaomi ने इसकी तैयारी कर ली है। भारतीय बाज़ार में जल्द ही नया सस्ता 5G स्मार्टफोन (affordable 5G smartphone) Redmi Note 11T 5G एंट्री ले सकता है। खास बात यह है कि फोन को अमेज़न इंडिया (Amazon India) पर लिस्टेड कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 11T को 30 नवम्बर को भारत में पेश किया जाने वाला है।

अमेज़न पर लिस्ट हुआ Redmi Note 11T 5G
Redmi Note 11T 5G को अमेज़न (Amazon) पर देखा गया है जिससे पता चला है कि फोन को ड्यूल 5G सपोर्ट दिया जाएगा। यानि कि आप दोनों सिम पर 5G नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, स्विफ्ट डिस्प्ले और रैम बूस्टर की बात कही गई है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि इसमें 90 हर्ट्ज डिसप्ले के साथ रैम बूस्ट फीचर देखने को मिलेगा जिसमें फोन की रैम कम होने पर इंटरनल स्टोरेज को रैम की तरह उपयोग किया जा सकता है।

Redmi Note 11T 5G स्पेक्स
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन Redmi Note 11 पर आधारित होने वाला है। इस मोबाइल फोन को कई कलर में लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को Aquamarine Blue, Matte Black और Stardust White रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में आपको एक 6.6-इंच के FHD+ डिस्प्ले मिलने वाली है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
Phone में आपको MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिल रहा है, जो MIUI 12.5 पर आधारित Android 11 पर काम करता है। इसके अलावा फोन में आपको एक Dual Camera मिलने वाला है, जो 50MP के प्राइमेरी और 8MP के ultra-वाइड ऐंगल कैमरा से लैस है, इतना ही फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है।
Note: फीचर्ड इमेज काल्पनिक हैं!
