Redmi Note 11 4G को पिछले महीने Redmi Note 11 5G के सस्ते अल्टरनेटिव के तौर पर चीन में लॉन्च किया गया था। यह Redmi Note 11 series का चौथा फोन है। इससे पहले सीरीज़ में Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro 5G, और Redmi Note 11 Pro+ 5G फोंस लॉन्च हो चुके हैं। अब, नई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 11 4G को ग्लोबल मार्केट में जल्द पेश किया जाएगा, हालांकि चीन में लॉन्च हुए मॉडल की तुलना में यह अलग चिपसेट के साथ आएगा। 4G वेरिएंट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन देखना होगा कि यह भारत में किस मॉडल में उपलब्ध होगा।
Pixel के मुताबिक, Redmi Note 11 4G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित होगा। ग्लोबल मॉडल को ट्रेडिशनल रेडमी डिज़ाइन दिया जाएगा। फोन में 6.5 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी जो 90Hz डाइनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलेगा।
Redmi Note 11 में सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.1, IR ब्लास्टर और USB टाइप-C पोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फास्ट चार्जिंग और 9W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे रही है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। यह भी पढ़ें: BSNL के 399 रुपये वाले Recharge Plan ने Airtel-Jio-Vi को दे दी पटखनी, सबसे तगड़े हैं बेनेफिट्स
फोन एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर काम करेगा। Redmi Note 11 4G को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर, स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक और IR ब्लास्टर के साथ पेश किया जाएगा।
Redmi Note 11 4G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 199 (लगभग Rs 15,000) है। हालांकि, चीन में 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग Rs 11,658) है जबकि 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,099 (लगभग Rs 12,820) होगी।
Price: |
![]() |
Release Date: | 23 Dec 2021 |
Variant: | 64 GB/6 GB RAM , 128 GB/6 GB RAM , 128 GB/8 GB RAM |
Market Status: | Launched |