Redmi 17C 5G हुआ लॉन्च..6000mAh की बैटरी वाला फोन खरीदने से पहले देखें टॉप फीचर

HIGHLIGHTS

Redmi 17C 5G को लॉन्च कर दिया गया है।

Redmi का यह फोन 6.9-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन से लैस है।

Redmi 17C को कंपनी ने 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च किया है।

Redmi 17C 5G हुआ लॉन्च..6000mAh की बैटरी वाला फोन खरीदने से पहले देखें टॉप फीचर

अभी हाल ही में ग्लोबल बाजार में Redmi की ओर से Redmi 17 4G के साथ साथ Redmi 17 5G को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने अपने नए फोन को इसी लाइनअप में Redmi 17C 5G के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन अभी के लिए Singapore के बाजार में आया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बड़ी डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ के साथ साथ 5G की ताकत से लैस है। इस फोन में आपको क्या मिलता है। यहाँ हम जानने वाले हैं और खरीदने से पहले इसके प्राइस और टॉप फीचर की जानकारी भी यहीं पर मिलने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi 17C के स्पेक्स और फीचर

Redmi 17C के स्पेक्स और टॉप फीचर आदि को देखा जाए तो यह फोन एक 6.9-इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है , इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी ताकत इस फोन में मौजूद इसकी 6000mAh की बैटरी है। यह बैटरी फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। हालांकि, फोन में आपको 15W के अडैप्टर का सपोर्ट ही मिलता है।

फोन के बैक पैनल पर आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता हिय, जो f/1.8 अपर्चर से लैस है। इसके अलावा फोन में एक अन्य कैमरा भी मिलता है। इस फोन में 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी आपको दिया जा रहा है। कैमरा के साथ कई दमदार फीचर भी आपको मिलते हैं।

इस फोन को पावर देने वाले फीचर्स को अगर देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, फोन में इस प्रोसेसर का साथ देने के लिए कंपनी ने 4GB की रैम के साथ साथ 64GB और 128GB स्टॉरिज को स्थान दिया है। हालांकि, अगर आप रैम को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है, क्योंकि इसमें रैम एक्सपेन्शन का सपोर्ट भी आपको मिलता है, जो 8GB तक है। इसके अलावा अगर स्टॉरिज को बढ़ाने के मन आपका कर रहा है तो आप इसे MicroSD Card की सहायता से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

अन्य टॉप फीचर को अगर देखा जाए तो Redmi 17C में कंपनी Dual SIM Support दे रही है। इसमें 5G की ताकत आपको मिलती है, ब्लूटूथ 5.4 के साथ साथ NFC आपको मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें आपको 3.5mm का ऑडियो जैक भी मिल जाता है। इसके अलावा फोन में साइड-फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मौजूद है। यह फोन HyperOS 3 पर चलता है। इसमें IP64 रेटिंग भी है।

Redmi 17C 5G का प्राइस और सेल डिटेल्स

Redmi 17C के प्राइस को अगर देखा जाए तो यह सिंगापूर डॉलर में 279 में मिलने वाला है। अगर इंडिया में इस प्राइस को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 19000 रुपये के आसपास है। यह फोन आपको ब्लैक, ब्राउन और वेगन लेदर फिनिश में मिलने वाला है, इसे आप पर्पल कलर में भी ले सकते हैं। Xiaomi की ओर से अभी तक के लिए यह नहीं बताया गया है कि ग्लोबल मार्केट में इस फोन को कब और किस प्राइस में लॉन्च किया जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile