7900mAh की बैटरी के साथ भारत में आया Redmi 17 5G.. देखें कितनी है कीमत

HIGHLIGHTS

Redmi ने इंडिया के बाजार में अपने Redmi 17 को लॉन्च कर दिया है।

Redmi के इस फोन को कंपनी 7900mAh की बैटरी के साथ लेकर आई है।

इस फोन में स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है।

7900mAh की बैटरी के साथ भारत में आया Redmi 17 5G.. देखें कितनी है कीमत

शाओमी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय बजट-टू-मिड रेंज सीरीज को आगे बढ़ाते हुए आज भारत में नया स्मार्टफोन REDMI 17 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। इस फोन को अगर आप लगातार भी लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह धोखा नहीं देने वाला है। असल में, इस फोन में आपको एक 7900mAh की बैटरी मिलती है। बड़ी बैटरी इस समय स्मार्टफोन के लिए एक बड़ी जरूरत बन चुकी है। इसके अलावा फोन में 6.9-इंच स्क्रीन, स्नैपड्रैगन के 4nm प्रोसेसर और वीगन लेदर फिनिश के साथ आने वाला यह फोन रोजमर्रा के हेवी यूसेज, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

7,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी जम्बो 7,900mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक गेमिंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग बैकअप देने में सक्षम है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं, यह डिवाइस वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इसे पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके दूसरे गैजेट्स चार्ज कर सकते हैं।

6.9-इंच 120Hz डिस्प्ले और स्टीरियो स्पीकर्स

फोन में 6.9-इंच की बड़ा डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन 825 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस देती है और इसे स्क्रैच से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। डिस्प्ले पर ÜV Rheinland लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन फ्रेंडली सर्टिफाइड है। बेहतरीन साउंड के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

4nm Snapdragon 4 Gen 5 और HyperOS 3

REDMI 17 5G में 4nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 4 Gen 5 Mobile Platform ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह स्मार्टफोन शाओमी के नए Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है, जो काफी स्मूद और क्लीन यूआई एक्सपीरियंस देता है।

50MP AI डुअल कैमरा और सॉफ्ट-लाइट सेल्फी

बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का AI डुअल मेन कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और डॉक्यूमेंट मोड जैसे फीचर्स शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट में सॉफ्ट-लाइट रिंग की सुविधा भी मिलती है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

REDMI 17 5G की सेल 10 सितंबर 2026 से mi.com, Amazon.in और शाओमी के आधिकारिक रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

फोन के 6GB RAM + 128GB Storage मॉडल को कंपनी ने 23,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन के 8GB RAM + 128GB Storage मॉडल को कंपनी ने 26,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: Philips S7221 5G vs OnePlus N6x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile