Philips S7221 5G vs OnePlus N6x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Philips S7221 5G vs OnePlus N6x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Philips ने भारतीय बजट स्मार्टफोन बाजार में नए S7221 5G स्मार्टफोन के साथ एंट्री की है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, 8GB तक RAM, 16MP फ्रंट कैमरा और कई अन्य दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसी के साथ OnePlus N6x 5G भी कम कीमत वाले 5G सेगमेंट में मौजूद है। दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत लगभग एक जैसी है लेकिन स्पेक्स के बीच कई अंतर देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों में से आपके लिए कौन बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Philips S7221 5G vs OnePlus N6x 5G

डिजाइन और डिस्प्ले

Philips S7221 5G में 6.67 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका वजन 200 ग्राम और मोटाई 8.95mm है। फोन Black, Blue और Grey कलर में उपलब्ध है।

वहीं OnePlus N6x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, अलग-अलग स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और आई प्रोटेक्शन मोड दिया गया है। फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका वजन करीब 214 ग्राम और मोटाई 8.65mm है।

Philips S7221 5G

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Philips S7221 5G में ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4 RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर चलता है।

OnePlus N6x 5G में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जो 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 13,280 वर्ग मिलीमीटर हीट डिसिपेशन एरिया वाला VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Philips S7221 5G में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ फ्लैश यूनिट मिलती है। इसमें AI Scene Optimisation और Portrait Mode जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

OnePlus N6x 5G में 13MP f/2.2 का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम मिलता है। फ्रंट में 5MP f/2.2 कैमरा है। यह फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

do not miss OnePlus N6x first sale big deals

बैटरी और चार्जिंग

Philips S7221 5G में 5,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि फोन के बॉक्स में चार्जर के साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर और फोन प्रोटेक्टर केस भी मिलता है।

OnePlus N6x 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड सिर्फ 15W है। इसमें 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। बैटरी क्षमता के मामले में OnePlus आगे है, जबकि Philips ज्यादा तेज चार्जिंग देता है।

भारत में कीमत

Philips S7221 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये है, जबकि 8GB+128GB वेरिएंट 22,499 रुपये का है। फोन Amazon के जरिए Black, Blue और Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6x 5G की शुरुआती कीमत प्राइस हाइक के बाद 20,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसका 4GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये का है। फोन Burgundy Red और Ice Blue कलर में आता है।

यह भी पढ़ें: Vibe Trailer: कुणाल खेमू और प्रीति ज़िंटा की नई फिल्म, ट्रेलर देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, दर्शक हुए लहालोट!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile