32MP AI-डुअल कैमरा सेटअप और 6300mAh बैटरी के साथ REDMI 15A 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

HIGHLIGHTS

REDMI 15A 5G भारत में लॉन्च हुआ

6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है

कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

32MP AI-डुअल कैमरा सेटअप और 6300mAh बैटरी के साथ REDMI 15A 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

REDMI 15A 5G Launched In India: Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 15A 5G लॉन्च कर दिया है. इस फोन को बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. REDMI 15A 5G बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन सीधे उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में लॉन्ग-टर्म यूज और बैटरी लाइफ चाहते हैं. इससे डेली के टास्क आसानी से हैंडल किए जा सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

REDMI 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

REDMI 15A 5G में 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. फोन में Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक और मिड-लेवल टास्क के लिए ठीक है. इसमें 6GB तक RAM दिया गया है. हालांकि, इंटरनल मेमोरी की मदद से फोन के रैम को 6GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है.

REDMI 15A 5G Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ आता है. अच्छी बात है कि कंपनी ने इसके साथ 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

फोटोग्राफी की की बात करें तो इसमें 32MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ में एक सेकेंडरी सेंसर है. यानी बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है. बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है. इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है. कंपनी का दावा है कि 1000 चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी 80% हेल्थ बनाए रखेगी, जो लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए अच्छा है.

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. जबकि कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और IP52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

REDMI 15A 5G की कीमत और ब्रिकी

अब कीमत REDMI 15A 5G की कीमत की बात कर लेते हैं. इस फोन को 3 वैरिएंट में पेश किया गया है. इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. जबकि इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है. टॉप एंड वैरिएंट में 6GB रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिसकी कीमत 16,499 रुपये रखी गई है.

यह फोन Awesome Blue, Amaze Purple और Ace Black कलर ऑप्शन में मिलेगा. यह 3 अप्रैल से Mi.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo