जून में भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi 11 5G, 50MP कैमरा से लैस है फोन

HIGHLIGHTS

Redmi 11 5G को जून में किया जाएगा लॉन्च

Redmi के इस फोन में मिलेगा 50MP कैमरा

18W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi 11 5G

जून में भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi 11 5G, 50MP कैमरा से लैस है फोन

Xiaomi भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने पर काम कर रही है जिसे Redmi ब्रांड का तहत लाया जाएगा। Redmi के फैंस नई नंबर सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। रूमर्स के मुताबिक, फोन को 5G चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Vivo T2x ने 50MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ ली एंट्री

हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi 11 5G हैंडसेट मीडियाटेक डिमेन्सिटी 700 चिपसेट के साथ आएगा जो बहुत से मिड-रेंज स्मार्टफोंस में पाया जा रहा है। 7 nm चिपसेट ARM Cortex-A76 कोर्स और छह ARM Cortex-A55 कोर्स के साथ आएगा और इसे Mali G57 MC2 GPU के साथ पेयर किया जाएगा। 

redmi 11 5g details

Redmi 11 5G में 6.58 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसे 2MP कैमरा का साथ दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

यह भी पढ़ें: Realme C30 के की-स्पेक्स आए सामने, जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है बजट फोन

रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि Redmi 11 5G को भारत में करीब $180 (Rs 13,900) की कीमत में पेश किया जाएगा और इसे भारत में जून में पेश किया जा सकता है। हालांकि, चीनी कंपनी ने अभी तक Redmi 11 5G स्मार्टफोन की घोषणा की जानकारी नहीं दी है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo