रियलमी की पेशकश Realme 1 और Realme U1 को Android Pie-based ColorOS 6 update मिलना शुरू हो चुका है। Realme India Support Twitter ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि सभी यूज़र्स तक जल्द ही यह अपडेट पहुंचेगा। इसी सम्बन्ध में Realme U1 यूज़र्स ने अपडेट पाने के बाद उसके screenshots लेकर फोरम पर भेजे हैं। आपको बता दें कि बीटा यूज़र के लिए यह नया अपडेट 130MB में आता है। अगर आप बीटा वर्जन पर नहीं हैं तो आपके लिए अपडेट फाइल का साइज़ थोड़ा बड़ा हो सकता है। अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए रोल आउट किया गया है।
आपको बता दें कि कई यूज़र्स ने कंपनी से रियलमी इंडिया सपोर्ट के ट्विटर हैंडल पर सवाल करते हुए अपडेट के बारे में पूछा था। वहीँ यूज़र्स के सवालों का जवाब देते हुए कंपनी ने Realme 1 और Realme U1 के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट को रोल आउट कर दिया गया है। इस अपडेट को कपंनी की तरफ से बैच में अपडेट मिलेगा।
बदलाव की बात करें तो Realme 1 और Realme U1 को मिले एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6 अपडेट के साथ स्टेट्स बार में नए नोटिफिकेशन आइकन, नया नेविगेशन जेस्चर, कलरओएस लॉन्चर के लिए ऐप ड्रावर, राइडिंग मोड और मई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है।
इस ColorOS 6 अपडेट के बाद स्टेटस बार में दिखेंगे notification icons, एक नया navigation gesture, app drawer ColorOS launcher, Riding Mode, और May Android Security patch मिलेगा। साथ ही अपडेट notification panel के लिए नया UI, सभी AI Board के लिए अप्डेटेड UI, और tweaked default theme के साथ आता है। उइसके साथ ही इस ColorOS 6 अपडेट में आपको Nightscape mode, HAL3 support, Realme Game Center, और Realme Community app मिलता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।