ओटीटी पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। हर हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई नए टाइटल रिलीज होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ दर्शकों के बीच इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि वे नया ट्रेंड ही बन जाते हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो पर आई एक नई वेब सीरीज ने अपनी दिलचस्प कहानी और हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज की बदौलत इसी तरह लोगों का ध्यान खींच लिया है।
रिलीज के कुछ ही समय बाद यह सीरीज इतनी लोकप्रिय हो गई है कि अब यह जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, वहां ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है। आइए इस सीरीज के बारे में और डिटेल में जानते हैं।
ओटीटी की दुनिया में Netflix और Prime Video सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स में गिने जाते हैं। हर सप्ताह यहां दर्शकों के लिए नई फिल्में और वेब सीरीज पेश की जाती हैं। आज हम यहां Prime Video पर स्ट्रीम हुई सात एपिसोड की नई सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की बात कर रहे हैं।
के के मेनन की मुख्य भूमिका वाली यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिलहाल यह Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर बनी हुई है। इसके नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी स्कूल के माहौल के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें ड्रामा के साथ मनोरंजन का भी भरपूर तड़का देखने को मिलता है।
इस सीरीज की कहानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पर आधारित है, जहां पढ़ने वाले छात्र काफी शरारती और अनुशासनहीन हैं। स्कूल में एक हेड मास्टर हैं, जिनकी छात्रों के साथ अच्छी समझ और दोस्ताना रिश्ता है।
कहानी में मोड़ तब आता है, जब स्कूल का प्रिंसिपल हेड मास्टर से कहता है कि अगर 10वीं क्लास के एग्जाम का रिज़ल्ट अच्छा रहता है, तो उन्हें कैम्ब्रिज जाने का अवसर मिल सकता है। इसके बाद पूरी कहानी इसी चुनौती और उससे जुड़े घटनाक्रम के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है।
के के मेनन के अलावा इस शो में अर्चना पूरण सिंह, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह, देवेन भोजानी और प्रसन्ना बिष्ट ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
‘आदर्श बाल विद्यालय’ को दर्शकों के साथ-साथ IMDb पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिलहाल इस वेब सीरीज की IMDb रेटिंग 8.3/10 है, जो इसे हाल ही में रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज में शामिल करती है। अगर आप कॉमेडी और स्कूल ड्रामा का मिश्रण पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में ज़रूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Vivo T5x vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना