यह खबर लगभग एक महीने ही बाद आ चुकी है कि भारत में जल्द ही एक Realme Mobile फोन को लॉन्च किया जा सकता है, जो Realme 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि कुछ समय पहले ही सामने आया था कि जैसे ही भारत और चीन में 5G नेटवर्क आता है, वैसे ही Realme के एक 5G फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी कंपनी के CEO माधव सेठ ने इस बात की जानकारी एक ट्विट करके दी है। और आप नोट करेंगे कि माधव ने ट्विटर पर अपना नाम भी Madhav 5G कर लिया है। आपको बता देते हैं कि अभी हाल ही में Realme X मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा चुका है।
https://twitter.com/MadhavSheth1/status/1136579691173879809?ref_src=twsrc%5Etfw
Realme X में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 प्रतिशत है और इसे 5th जनरेशन गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 का 48 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
इसके अलावा, Realme X एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 UI पर काम करता है और स्मार्टफोन में 3765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है।
दूसरी ओर बात करें Realme X Youth Edition की तो इस फ़ोनों में 6.3 इंच की फुल HD+ वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले दी गई है और यह फोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस के बैक पर 16+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 पर काम करता है और डिवाइस में 4045mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करता है। फोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को भी शामिल किया गया है जो डिवाइस की गेमिंग और अन्य परफॉरमेंस को बढ़ाती है। फोन को नाइट्रोजन ब्लू और इलेक्ट्रो-ऑप्टिक वायलेट कलर विकल्पों में उतारा गया है।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि भारत में इस मोबाइल फोन को भारत में अलग अलग स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।