इस महीने की शुरुआत में रियलमी के दो अननॉन फोंस RMX3061 और RMX3063 मॉडल नंबर के साथ यूरेशियन ईकोनोमिक कमिशन (ECC) के डाटाबेस पर देखा गया था। इसके बाद दोनों मॉडल नंबर्स इंडोनशिया की सर्टिफिकेशन साइट TKDN और Sertifikasi वैबसाइट पर देखे गए। अब RMX3063 हैंडसेट को US में फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (FCC) पर देखा गया है। अब FCC सर्टिफिकेशन से डिवाइस के कई मुख्य स्पेक्स सामने आए हैं।
RMX3063 की FCC लिस्टिंग से यह पता चला है कि फोन को BLP729 बैटरी के साथ उतारा जाएगा जो 4,880mAh क्षमता की बैटरी है। BLP729 बैटरी को पहले Realme 5i हैंडसेट में देखा गया है। इसलिए ऐसा लगता है कि Realme RMX3063 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
डिवाइस की फास्ट चार्जिंग क्षमता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन को ब्लुटूथ 4.2 और Wi-Fi 802.11 b/g/n का सपोर्ट मिलेगा जिससे संकेत मिलते हैं कि यह एक बजट फोन होगा। डिवाइस में 5G कनैक्टिविटी की कोई जानकारी नहीं मिली है।
RMX3063 के रियर डिज़ाइन से पता चलता है कि फोन में स्कवायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें तीन कैमरा रखे जाएंगे। रियलमी पहले इस तरह का कैमरा लेआउट Realme Narzo 20 और Realme Q2i फोंस में दे चुका है। फोन की अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
RMX3061 और RMX3063 आगामी वर्ष में कंपनी के पहले फोन होंगे। इस साल की पहली तिमाही में रियलमी ने अपने Realme X50 5G और Realme X50 Pro 5G स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था। चीनी कंपनी 2021 की पहली तिमाही में Realme X60 5G और Realme X60 Pro 5G लॉन्च कर सकती है।