EPFO 3.0 के आने के बाद सभी ग्राहकों को जो भी अपने PF के पैसे को लेकर चिंता में रहते हैं और उसे निकालने के लिए चक्कर काटते रहते हैं, उन्हें एक राहत मिली थी कि वह जल्द ही अपने PF Account में जमा पैसे को जरूरत पड़ने पर UPI के माध्यम से निकाल सकेंगे। इस फीचर का इंतज़ार करोड़ों EPFO Subscribers लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अगस्त में इस फीचर की शुरुआत होने की जानकारी अभी तक सामने आई थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसे टाल दिया गया है। अब यह फीचर आने में कुछ समय और ले सकता है। EPFO ने अपनी बहुप्रतीक्षित UPI-Linked Claim Settlement Facility की शुरुआत फिलहाल टाल दी है, ऐसा सरकार की ओर से क्यों किया जा रहा है, इसे लेकर भी जानकारी सामने आई है। आइए जानते है कि अब यह सेवा कब से शुरू होने वाली और इसे क्यों टाला जा रहा है।
EPFO अपने Digital Platform को Modern बनाने के लिए CITES 2.01 यानि Centralised IT Enabled Services नाम का एक नया सिस्टम लाया है। इस अपग्रेड का मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को फास्ट, बेहद आसान और पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। लेकिन नया सिस्टम लागू होने के बाद कई Subscribers ने शिकायत की कि पुराने EPF Account का Data उन्हें नजर ही नहीं आ रहा है, Portal पर Login करने में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं, Website बेहद नही ज्यादा धीमी हो चुकी है और PF क्लेम की प्रक्रिया भी और इसकी प्रोसेसिंग भी बेहद ही सुस्त पड़ चुकी है। इन सभी तकनीकी समस्याओं को ठीक करने के लिए EPFO ने फिलहाल UPI आधारित Claim Facility के लॉन्च कि स्थगित कर दिया है, ऐसा कह सकते हैं कि इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आइए अब जानते है कि आखिर किस डेट को आ सकता है ये नया फीचर।
EPFO फिलहाल अपने नए Portal को पूरी तरह स्टेबल करने के लिए काम कर रहा है, यह काम निरंतर ही चल रहा है। उम्मीद है कि अगस्त के पहले हफ्ते तक ज्यादातर तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा सके। इसके बाद UPI-Linked Claim Settlement सुविधा शुरू हो सकती है। हालांकि EPFO ने अभी तक इसकी फाइनल डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जानकारी के अनुसार इस सुविधा को पहले Financial Year 2026 के अंत तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अभी के लिए इस लॉन्च को टाल दिया गया है।
UPI आधारित PF Payment Facility, सरकार के EPFO 3.0 Digital Reform Campaign का हिस्सा है। इसका मकसद यह है कि PF से जुड़े काम भी उतने ही तेज और आसान हो जाएं जितने आजकल Banking Services हो चुकी हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत Claim Settlement को और फास्ट बनाया जा रहा है, डिजिटल सेवाओं का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जा रहा है, पेपरवर्क को काम किया जा रहा है, और Subscribers को बेहतर Online अनुभव देने के लिए यह सभी कुछ हो रहा है।
EPFO फिलहाल अपने CITES 2.01 प्लेटफॉर्म की तकनीकी सभी समस्याओं को हल करने में लगी हुई है, इस समय इसपर पुराने डेटा के गायब होने से लेकर अन्य कई समस्याएँ देखी जा सकती हैं। इस समस्या के ठीक होते ही अगस्त में Subscribers को UPI के जरिए आसानी से PF Money Transfer करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है?
अगर आपका PF Account इस नए सिस्टम की वजह से Login या Data से जुड़ी किसी दिक्कत का सामना कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। यह एक टेम्पररी तकनीकी समस्या है और EPFO खुद इसे सुलझाने में लगा हुआ है। फिलहाल पुराने तरीकों से ही Claim Process करते रहें, और अगस्त के पहले हफ्ते के बाद UPI वाली सुविधा का इंतजार करें।
यह भी पढ़ें: Jio की Smart Wall Technology.. घर की अलमारी के अंदर भी आएंगे नेटवर्क