Realme ने इंडिया के बाजार में अपनी Realme Power Days Sale की घोषणा की है। इस सेल के दौरान कुछ सबसे दमदार फोन्स पर कंपनी एक लिमिटेड समय के लिए सबसे तगड़े डिस्काउंट ऑफर देने वाली है। जानकारी मिल रही है कि सेल के दौरान Realme अपने Realme P4 Series के कई फोन्स पर दमदार डील देने वाली है। इस लिस्ट में Realme P4 Power, Realme P4 Pro के अलावा Realme P4R स्मार्टफोन्स शामिल हैं, इन फोन्स पर कंपनी स्पेशल डिस्काउंट देने वाली है, जिसके बाद ये रियलमी फोन्स स्पेशल प्राइस के तहत सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी इन फोन्स पर कूपन डिस्काउंट के साथ साथ No Cost EMI के अलावा अन्य कई ऑफर भी दे रही है। आइए अब देखते हैं कि आपको Realme के ये फोन्स किस प्राइस में मिल सकते हैं।
अगर आप Realme P4 Power को खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि यह फोन्स अपनी 10000mAh की बैटरी के लिए फेमस है। इसके अलावा इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर भी दिया है, फोन को HyperVision+ AI Chip के साथ TransView Design में लॉन्च किया गया है। आइए अब इसके डील और लॉन्च प्राइस को देखते हैं।
इस फोन को कम्पनी ने 3 अलग अलग मॉडल में पेश किया था। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 29,999 रुपये में पेश किया गया था, लेकिन आप Realme Sale मे फोन को 27,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 31,999 रुपये के स्थान पर 29,999 रुपये में और 12GB रैम और 256GB मॉडल को 34,999 रुपये के स्थान पर केवल और केवल 32,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर इस फोन के सभी मॉडल को आप 2000 रुपये के डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।
Realme P4 Pro को देखा जाए तो इसपर भी इस समय अच्छा डिस्काउंट रियलमी सेल में मिल सकता है। फोन तीन मॉडल आपको लॉन्च प्राइस के मुकाबले सस्ते में मिलने वाले हैं। फोन के 8GB+128GB मॉडल 28,999 रुपये के स्थान पर 26,999 रुपये में, 8GB रैम और 256GB मॉडल को 30,999 रुपये के स्थान पर 28,999 रुपये में और 12GB रैम और 256GB मॉडल को 32,999 रुपये के स्थान पर 30,999 रुपये में मिलता है। इस फोन पर भी आपको 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
रियलमी के इस फोन के स्पेक्स को देखा जाए तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 के अलावा HyperVision AI Chip, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली HyperGlow AMOLED 4D Curved डिस्प्ले और 7000mAh की 80W की फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी मिलती है।
Realme P4R में कंपनी एक 8000mAh की बैटरी दे रही है, इस फोन में 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, कंपनी ने इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया है, इसके अलावा इसमें Next AI फीचर्स के अलावा Gemini Integration भी मिलता है। फोन के तीन मॉडल इस समय सस्ते में खरीदें जा सकते हैं। फोन के 4GB रैम और 128GB मॉडल को आप 18,999 रुपये में ही खरीद सकते हैं। और इस फोन के अन्य सभी मॉडल भी आपको उनके ही प्राइस में मिल रहे हैं। ऐसे में इस फोन पर कोई प्राइस कट देखने को नहीं मिला है। इसके बाद भी आप फोन को 3 महीने की No Cost EMI के साथ खरीद सकते हैं।
अगर Realme की इस सेल को देखा जाए तो यह 21 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलने वाली है, इस रियलमी सेल के दौरान आप इन Realme Phones को सस्ते में खरीद सकते हैं। यह सेल Realme.com के साथ साथ Flipkart पर भी आयोजित की जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max बनाम Motorola Signature: प्राइस, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और अन्य की तुलना