Realme P4s 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म; 8000mAh बैटरी और 6500 निट्स डिस्प्ले से होगा लैस
Realme अपनी P4 सीरीज में एक और नया 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी ने Realme P4s 5G की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह फोन अगले सप्ताह देश में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी साझा कर दी है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
SurveyRealme P4s 5G की इंडिया लॉन्च डेट
Realme की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, Realme P4s 5G को भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के ग्रीन और बेज-ब्राउन कलर वेरिएंट्स का टीजर भी जारी किया है। फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च के बाद इसे Realme की वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।
See the difference in every detail with flagship Samsung Display.
— realme (@realmeIndia) August 19, 2026
The #realmeP4s 5G brings richer colours and sharper details to every photo, making your viewing experience truly stand out.
Launching 26th Aug, 12 PM
Know more:https://t.co/0NpRRgEofthttps://t.co/EFiPE6t7Po pic.twitter.com/Q34FTgA4aU
Realme P4s 5G, कंपनी की नई P4 सीरीज का हिस्सा होगा। इस लाइनअप में पहले से Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro, Realme P4R और Realme P4 Power जैसे मॉडल शामिल हैं।
Realme P4s 5G के स्पेक्स और फीचर्स
कंपनी के अनुसार, Realme P4s 5G में Samsung M14 डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रेजॉल्यूशन 1,272 × 2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। Realme का दावा है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक होगी। इसमें HDR10+ और Netflix HDR कंटेंट का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस डिस्प्ले में ल्यूमिनस एफिशिएंसी में 26 प्रतिशत तक सुधार किया गया है, जबकि स्क्रीन की लाइफ को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ एक अलग HyperVision+ AI चिप भी मिलेगी। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फोन चार कॉन्फिगरेशन में आ सकता है जिनमें 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme P4s 5G में 50 मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा सेटअप मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी होगा। फोन की बॉडी को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में यह काफी मजबूत हो सकता है। पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी दी जाएगी। यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर फोन तीन दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Realme P4s 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme ने अभी P4s 5G की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी इसे 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद फोन की बिक्री Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर होगी।
रंगों की बात करें तो टीजर में फोन को ग्रीन और बेज-ब्राउन फिनिश में दिखाया गया है। हालांकि, इन रंगों और संभावित RAM/स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में से कौन-से विकल्प भारत में उपलब्ध होंगे, इसकी पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें: आजादी की अनकही कहानी लेकर आ रही Bhuvan Bam की नई सीरीज, जानें रिलीज़ डेट, कास्ट और अन्य डिटेल्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
