Realme ला रहा है एक और सस्ता स्मार्टफोन Narzo 50A Prime, भारत में जल्द होगी कम कीमत में लॉन्चिंग
Realme Narzo 50A Prime जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है
Narzo 50A Prime को रियलमी इंडिया की वेबसाइट सपोर्ट पेज पर देखा गया है
Realme Narzo 50A मोबाइल फोन को भारत में सिर्फ 11,499 रुपये की कीमत पर लाया गया था
Realme ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए सितंबर में भारत में Realme Narzo 50A स्मार्टफोन लॉन्च किया था, जो 6.5-इंच HD + डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाजार में आया था। इस मोबाइल फोन को भारत में महज 11,499 रुपये की कीमत में लाया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि Realme Narzo सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन Realme Narzo 50A Prime लॉन्च होने वाला है। इस फोन के बारे में यानि रियलमी नार्ज़ो 50ए प्राइम (Realme Narzo 50A Prime) को लेकर इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी
रियलमी नार्ज़ो 50ए प्राइम (Realme Narzo 50A Prime)
Realme Narzo 50A Prime जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है और हमें यह खबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही मिली है। दरअसल, Narzo 50A Prime को रियलमी इंडिया वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया था, जिसे सबसे पहले पहले टिपस्टार मुकुल शर्मा ने देखा था। फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च की जानकारी यहां नहीं दी गई है, लेकिन जैसा कि वेबसाइट पर फोन का नाम दिखाया गया है, यह स्पष्ट है कि Realme Narzo 50A Prime बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।
रियलमी नार्ज़ो 50ए (Realme Narzo 50A)
Realme Narzo 50A की बात करें तो इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है, जो 570nits ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 पर लॉन्च किया गया है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इतना ही नहीं फोन में यानि Realme Narzo 50A में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।