बैग में रखे रखे ही ब्लास्ट हुआ Realme Narzo 50A, कंपनी ने बता दी यूजर की गलती

HIGHLIGHTS

Realme के एक यूजर ने दावा किया है कि उसका Narzo 50A मोबाइल फोन फट गया है

अब इस ब्लास्ट फोन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं

यह घटना इंडोनेशिया में एक रियलमी यूजर के साथ हुई है

Realme के एक यूजर ने दावा किया है कि उसका Narzo 50A मोबाइल फोन फट गया है। अब इस ब्लास्ट फोन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह घटना इंडोनेशिया में एक रियलमी यूजर के साथ हुई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब यह फोन यूजर के बैग में रखा गया था। साथ ही यूजर ने कहा कि फोन के साथ बैग में ऐसा कुछ भी नहीं था जो विस्फोटक हो। 

रियलमी की ओर से इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'यह खुद यूजर की गलती थी।' यह उन कुछ मामलों में से एक है जिसमें फोन की बैटरी नहीं फटी है, जबकि फोन के किसी अन्य हिस्से में ब्लास्ट हुआ। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि यूजर की किसी गलती से यह फट गया होगा। 

यह भी पढ़ें: Rs 19 से शुरू हो रही है Bharti Airtel 4G डाटा वाउचर की कीमत, जानें डाटा और वैधता

https://twitter.com/sondesix/status/1520693099671871489?ref_src=twsrc%5Etfw

OnePlus नोर्ड CE उपयोगकर्ता का दावा है कि उसका फोन फट गया

दुष्यंत गोस्वामी की एक पोस्ट के अनुसार, इस व्यक्ति का यह मात्र 6 महीने पुराना स्मार्टफोन अचानक ही विस्फोट हो गया, हालांकि इसके पहले इस व्यक्ति ने ज्यादा गरम होने के कारण इस फोन को अपनी जेब से बाहर निकाल दिया था। इस व्यक्ति ने कहा कि उसने यह फोन मात्र 6 महीने पहले ही खरीदा था, इस समय के बाद से यह फोन सही प्रकार से काम कर रहा था। 2 जनवरी, 2022 को मेरे सामने फोन फट गया। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी जेब में बहुत अधिक गर्मी महसूस होने के बाद, मैंने फोन को बाहर निकाला, और 2-5 सेकंड के भीतर यह विस्फोट हो गया। यह जानकारी दुष्यंत ने अपने एक लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के माध्यम से दी थी। 

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Poco M4 5G: 90Hz डिस्प्ले और डिमेन्सिटी 700 SoC से लैस फोन की कीमत है…

https://twitter.com/DushyantGiriGo7/status/1478301753913516035?ref_src=twsrc%5Etfw

इस व्यक्ति के द्वारा यह भी कहा गया है कि इसने OnePlus तक भी इस बात को पहुंचाया है हालांकि कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दुष्यंत ने अपने पोस्ट में OnePlus और कंपनी के संस्थापक पीट लाउ के CEO नवनीत नाकरा को भी टैग किया है। इस बीच, OnePlus इंडिया सपोर्ट ने ट्वीट कर दुष्यंत को उनसे जुड़ने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: BSNL के इन प्लांस ने कर दी सबकी छुट्टी, सबसे कम कीमत में सबसे ज्यादा लाभ करते हैं ऑफर

यह पहली बार नहीं है जब OnePlus अपने किसी फोन में विस्फोट के लिए सुर्खियों में आया है। सितंबर 2021 और नवंबर 2021 में भी हमारे सामने दो ऐसे मामले आए थे, इन घटनाओं में Nord CE के समान ही Nord 2 में विस्फोटों की जानकारी मिल रही थी। 

OnePlus Nord 2 में भी कुछ महीने पहले विस्फोट हुआ था

OnePlus Nord CE को जून 2020 में स्नैपड्रैगन 750G, 64MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और 4,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: भारत में Realme GT Neo 3 5G के साथ कंपनी ने लॉन्च किए दो और डिवाइस

हम दावे की सटीकता को सत्यापित करने के लिए दुष्यंत और OnePlus दोनों के पास पहुँचे हैं, यह पता लगाने के लिए कि क्या हुआ और Nord CE में कैसे विस्फोट हुआ। जैसे ही हमें इसपर ज्यादा जानकारी मिलेगी, हम आपको इसे लेकर अपडेट करेंगे। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :