मात्र 649 रुपये में घर ले जाएँ Realme Narzo 50A, देखें कैसे

HIGHLIGHTS

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी

इस सेल के दौरान आपको कई तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं

आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जो Realme Narzo 50A फोन पर उपलब्ध है

मात्र 649 रुपये में घर ले जाएँ Realme Narzo 50A, देखें कैसे

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इलेक्ट्रॉनिक्स सेल चल रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान आपको कई तगड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं जो Realme Narzo 50A फोन पर उपलब्ध है। 6000mAh की बैटरी के साथ इस फोन को मात्र 399 रुपये प्रति माह ईएमआई या 649 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। आइए इस ऑफर को बारीकी से समझते हैं…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme Narzo 50A फोन पर कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं

इस फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये की जगह 11,499 रुपये में मिलेगा। इस फोन पर 1,500 का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर इस फोन का पेमेंट सिटी क्रेडिट/डेबिट कार्ड से किया जाता है तो यूजर्स को 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, अगर आप एक बार में सभी भुगतान नहीं करना चाहते हैं और ईएमआई पर फोन खरीदना चाहते हैं, तो आप इस फोन को 399 रुपये प्रति माह के साथ घर ला सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: इस वीकेंड घर पर हो रहे हैं बोर तो ज़रूर देखें ये हिन्दी वेब सीरीज़ और फिल्में

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है जिसे आप एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 11,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर किया जाएगा। अगर आप फोन को एक्सचेंज करने पर पूरी एक्सचेंज वैल्यू पाते हैं तो यह फोन आपको सिर्फ 649 रुपये में मिलेगा। इसके लिए फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। फोन खराब नहीं होना चाहिए।

realme narzo 50a

Realme Narzo 50A स्पेक्स (Realme Narzo 50A Specs)

Realme Narzo 50A बहुत ही अच्छे स्पेसिफिकेशंस वाला एक सस्ता फोन है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। स्टोरेज को देखें तो फोन में आपको दो ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही, आप स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: Jio के एक साल की वैलिडिटी वाले धांसू प्लान, फायदे देखकर Airtel-Vi के भी छूट गए पसीने

Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा और तीसरा 2-मेगापिक्सेल ब्लैक-एंड-व्हाइट कैमरा भी है। फोन में एआई आधारित फीचर भी हैं। फोन में एक 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh मौजूद है। फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G वीओएलटीई और यूएसबी-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo