सिर्फ 649 रुपये में घर ले जाएँ Realme Narzo 50A स्मार्टफोन! फिर नहीं मिलेगा ये बंपर ऑफर
रियलमी स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध ऑफर
एक हजार रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने का मौका
यदि आपने हाल ही में एक स्मार्टफोन खरीदा है, जिसके फीचर्स से आप ज्यादा खुश नहीं हैं, अब ऐसे में आप इस स्मार्टफोन को बदलना चाहते हैं और दूसरा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपके लिए एक अच्छा मौका आपको नहीं मिल रहा है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए एक तगड़ा ऑफर ले आए हैं। आपको बता देते है कि आप एक Realme (रियलमी) फोन को मात्र 649 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ले जा सकते हैं, इस स्मार्टफोन का नाम Realme Narzo 50A है। इस फोन को आप Flipkart पर इस कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इस फोन को शानदार कैमरा और बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। इस ऑफर जो फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है के बारे में हम आपको आगे विस्तार से बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में…!
Surveyयह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
Realme Narzo 50A पर मिल रहा धमाका/बम्पर ऑफर:
अगर Realme Narzo 50A फोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आप इस ऑफर का लाभ Flipkart पर जाकर उठाया सकते हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से जाकर खरीदते हैं तो आपको बता देते है कि आप Realme Narzo 50A को इसकी असल कीमत 12,499 रुपये के स्थान पर एक्सचेंज ऑफर के साथ इसे सिर्फ 649 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जरूरी है कि आप जो फोन रिप्लेस कर रहे हैं वह अच्छी कंडीशन में हो। अगर आपका पुराना स्मार्टफोन बेहतर कंडीशन में है तो आपको 11,850 रुपये का फुल एक्सचेंज बोनस ऑफर मिलेगा। अगर पूरे एक्सचेंज ऑफर की बराबरी कर ली जाए तो इस फोन की कीमत सिर्फ 649 रुपये होगी। इस तरह आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 649 रुपये में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स
Realme Narzo 50A के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Realme Narzo 50A बहुत ही अच्छे स्पेसिफिकेशंस वाला एक सस्ता फोन है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। स्टोरेज को देखें तो फोन में आपको दो ऑप्शन मिल रहे हैं। फोन को 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही, आप स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720×1600 है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। बैक में कैमरा मॉड्यूल के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: अपनी कीमत से 25,000 रुपये सस्ते में मिल रहा iPhone 12 Pro, Amazon India पर इससे तगड़ी डील फिर नहीं मिलेगी
Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा और तीसरा 2-मेगापिक्सेल ब्लैक-एंड-व्हाइट कैमरा भी है। फोन में एआई आधारित फीचर भी हैं। फोन में एक 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh मौजूद है। फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G वीओएलटीई और यूएसबी-सी पोर्ट को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स को 107 रुपये के रिचार्ज प्लान में मिल रहे अनलिमिटेड लाभ, Jio-Vi-Airtel की छुट्टी
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

