Realme Narzo 30A एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर हाल ही में लॉन्च किया गया है और आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल आयोजित की जा रही है। स्मार्टफोन को रियलमी की Narzo सीरीज़ के तहत लॉन्च किया गया और इसके साथ ही कंपनी ने अपना Narzo 30 Pro 5G फोन भी लॉन्च किया है। Narzo 30 Pro 5G एक किफायती 5G फोन है और Narzo 30A सीरीज़ का निचला वेरिएंट है। स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Realme Narzo 30A को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। स्मार्टफोन के 3GB रैम वेरिएंट का दाम Rs 8,999 है जबकि 4GB रैम वेरिएंट को Rs 9,999 में पेश किया गया है। स्मार्टफोन लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू कलर में आया है। आज फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर सेल किया जाएगा। अगर आप फ्लिपकार्ट से इसे Axis Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो Rs 500 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
अगर हम इस कम कीमत में वाले 4G Realme फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 की सपोर्ट के साथ एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रही है। आपको बता देते है कि फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G85 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4G की रैम के सपोर्ट के साथ फोन में दिया गया है।
कैमरा आदि की बात करें तो Realme Narzo 30A मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर भी मिल रहा है, फोन में सेल्फी आदि के लिए आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि Realme Narzo 30A मोबाइल फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रही है। जो आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।