Realme Narzo 100 Lite भारत में लॉन्च, बजट में 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 100 Lite लॉन्च

7000mAh बैटरी सबसे खास

144Hz डिस्प्ले के साथ बजट फोन

Realme Narzo 100 Lite भारत में लॉन्च, बजट में 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Narzo 100 Lite 5G Launched in India: Realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. यह Narzo 100 लाइनअप का पहला मॉडल है और इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Realme India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Frost Silver और Thunder Black कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा.

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स

भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है. इस कीमत पर 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है. इसके टॉप मॉडल में 6GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. जिसकी कीमत 16,499 रुपये रखी गई है.

कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे फोन की इफैक्टिव कीमत 12,499 रुपये हो जाती है. आपको बता दें कि यह फोन 21 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स

Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है. फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है.

परफॉर्मेंस और हार्डवेयर

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है, जो ऑक्टा कोर प्रोसेसर है. इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है. फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही इसमें AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होता.

कैमरा

Realme Narzo 100 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है. हालांकि, सेकेंडरी कैमरा की डिटेल नहीं दी गई है. वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

बैटरी सबसे बड़ा हाइलाइट

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में काफी बड़ी मानी जाती है. कंपनी के अनुसार, यह फोन 10 घंटे वीडियो प्लेबैक, 70 घंटे म्यूजिक प्लेबैक, 34 घंटे कॉलिंग और 12 घंटे गेमिंग में साथ निभा सकती है. इसके साथ 15W चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

अन्य फीचर्स और कनेक्टिविटी

फोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है. इसमें 5G, 4G LTE और अन्य जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. सीधी बात यह है कि Realme ने इस फोन में बैटरी और डिस्प्ले पर ज्यादा फोकस किया है, जो इस प्राइस में अच्छी बात है. लेकिन कैमरा और चार्जिंग स्पीड थोड़ी कमजोर लगती है, इसलिए खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर समझ लें.

यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo