realme GT Neo 5 की बैटरी को लेकर बड़ी चर्चा, बैटरी के लिहाज से दो वेरिएंट में आएगा फोन?

realme GT Neo 5 की बैटरी को लेकर बड़ी चर्चा, बैटरी के लिहाज से दो वेरिएंट में आएगा फोन?
HIGHLIGHTS

दो बैटरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा Realme GT Neo 5

स्मार्टफोन में मिलेगा 50MP का बड़ा कैमरा

अपकमिंग MWC 2023 के दौरान स्मार्टफोन के लॉन्च होने की संभावना है

Realme GT Neo 5 बहुत जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। यह स्मार्टफोन दो अलग बैटरी क्षमताओं के साथ दो वेरिएंट्स में आएगा। इनमें से एक 240W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,600mAh बैटरी के साथ के साथ आएगा जबकि दूसरे वेरिएंट में , 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh बैटरी शामिल होगी। 

Realme GT Neo 5 battery

माना जा रहा है कि, Realme GT Neo 5 एक 6.74-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इसके फ्रंट पैनल पर एक पंच-होल कट आउट दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: शुरू हुई iQoo 11 5G की सेल वो भी Rs 9000 डिस्काउंट के साथ, क्या आपको मिलेगा लाभ?

रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी मिली है कि, Realme GT Neo 5 एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होने की संभावना है जो कि 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। 

Realme GT Neo 5 के बैक पैनल पर एक ट्रिपल कैमरा सिस्टम शामिल हो सकता है जिसमें एक 50MP Sony IMX90 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, फोन के फ्रंट पर एक 16MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 

Realme GT Neo 5 battery

हालांकि, कंपनी की ओर से Realme GT Neo 5 की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि फरवरी में अपकमिंग MWC 2023 के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: Redmi का ये नया फोन आते ही हुआ सस्ता, क्या आपने देखा ऑफर?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo