5000 रुपये से भी कम में मिल सकता है Realme GT Master Edition स्मार्टफोन, देखें कैसे

Highlights

Flipkart Big Saving Days सेल 16 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर 2021 तक चलेगी

Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को आप 5 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं

Realme GT Master Edition फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है

ऑनलाइन (Online) शॉपिंग वेबसाइट (Shopping Website) पर Flipkart Big Saving Days Sale चल रही है। यह सेल 16 दिसंबर से शुरू हुई थी और 21 दिसंबर 2021 तक चलेगी। सेल के दौरान और भी कई प्रोडक्ट्स के साथ स्मार्टफोन्स (Smartphones) पर शानदार डिस्काउंट (Discount) मिल रहा है। यहां हम आपको Realme Smartphone में मिलने वाले शानदार डील्स (Best Deals) के बारे में बता रहे हैं। Realme GT Master Edition स्मार्टफोन को आप 5 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि क्या है पूरी डील (Deal) और कैसे मिलेगा Realme का यह फोन 5000 रुपये से भी कम में!

क्या है Realme के इस फोन की कीमत और इसपर कैसे ऑफर मिल रहे हैं

यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है। फोन के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह छूट किसी भी डेबिट या क्रेडिट कार्ड भुगतान पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं, फोन पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, इसका मतलब है कि अगर आप इन डिस्काउंट को प्राप्त कर लेते हैं तो आपको फोन कौड़ियों के दाम में मिल जाने वाला है। 

रियलमी जीटी मास्टर एडिशन (Realme GT Master Edition) स्पेसिफिकेशन्स 

यह डुअल सिम सपोर्ट करने वाला फोन है। Realme का यह फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080x2400 है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साथ ही रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और 8GB तक रैम के साथ आता है। यूजर्स डायनेमिक रैम को 5GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी है। साथ ही फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा Sony IMX615 सेंसर है। फोन को पावर देने के लिए 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile