Realme अपनी Realme Festive Days Sale का आयोजन कर रहा है और यह सेल अमेज़न की ग्रेट इंडिया फ़ेस्टिव सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के साथ ही शुरू होगी। कंपनी का पूरा पोर्टफोलियो सेल में पेश किया जाएगा जिसमें स्मार्टफोंस, TV आदि सब शामिल होंगे। स्मार्टफोन की यह सेल 16 अक्तूबर को शुरू होगी और 6 दिन तक चलेगी और यह सेल रियलमी की वैबसाइट पर रात 12 बजे से शुरू होगी।
रियलमी के प्रोडक्टस Amazon और Flipkart पर डिस्काउंट रेट के साथ सेल किए जाएंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त डिस्काउंट और ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे। Realme Festive Days Sale के दौरान कैश डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी मिलेंगे।
Realme C11, C12, C15, Realme 6, Realme X3, Realme X3 SuperZoom और Realme X50 Pro फोंस को सेल के दौरान सस्ती कीमत में सेल किया जाएगा।
Realme Buds Air Pro, Realme Buds Q और Realme Smart Band को Rs 500 के डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा, जबकि Realme Smart Watch, Buds Air Neo, Smart TV 32” और Smart TV 43” को Rs 1,000 के डिस्काउंट के साथ सेल किया जाएगा।
इसके अलावा, नया लॉन्च हुआ Realme Smart TV SLED 4K 55” भी Rs 3,000 डिस्काउंट के साथ मिलेगा। अन्य Realme AIOT प्रोडक्टस को भी डिस्काउंट ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा। आप अन्य ऑफर्स की जानकारी के लिए रियलमी की वैबसाइट पर भी वीजिट कर सकते हैं।