7000mAh की धुआंधार बैटरी के साथ किस दिन लॉन्च होगा Realme C85 मोबाइल फोन, पहले ही जान लो टॉप फीचर

Realme ने आखिरकार अपने नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme C85 की इंडियन लांच डेट की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी है। हालिया टीजर ऐसा बताता है कि Realme C85 भारत में 28 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है, अगर ऐसा होने वाला है तो यह दिन बेहद ही करीब और इंडियन यूजर्स को जल्द ही एक नया सस्ता फोन खरीदने के लिए मिलने वाला है। इस समय फोन के लॉन्च को लेकर Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां फोन के कुछ टॉप और प्रमुख फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme C85 स्मार्टफोन को 7000mAh की एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यही इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट भी है, इसे कंपनी 'मॉन्स्टर बैटरी' का भी नाम दे रही है। Realme का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 22 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग, 50 घंटे की कॉलिंग के अलावा 145 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसका मतलब है कि बैटरी के मामले में यह फोन एक दमदार और बेहतरीन फोन है।
बैटरी को लेकर क्या कहती है Realme?
कंपनी का यह भी मानना है कि इस बैटरी के माध्यम से आप किसी भी मुश्किल हालात में फँसने वाले नहीं है, असल में, यह बैटरी लंबे समय तक आपका साथ देने वाली है और यह बेहद ही जल्दी भी रिचार्ज हो जाती है। जानकारी के लिए बताते चलें कि Realme C85 सिर्फ 1% बैटरी पर लगभग लगभग 9 घंटे का स्टैंडबाय या 40 मिनट की कॉलिंग डे सकता है। इसका मतलब है कि अगर आप इस फोन के साथ कहीं फंस भी जाते हैं तो भी लंबे समय तक आप अपने कारीबियों के साथ कनेक्टेड रह सकते हैं।
फोन की बैटरी ही दमदार नहीं है, इसे बेहद ही फास्ट चार्जिंग पर भी लॉन्च किया गया है, यह 45W की फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बिल्ड आदि को देखा जाए तो यह डिवाइस काफी मजबूत होने वाला है, इसमें आपको मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेज़िस्टेंस और IP69 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंस क्षमता भी मिलती है। इस सेगमेंट में आमतौर पर ऐसा नहीं देखा जाता है।
Realme C85 की डिस्प्ले डिटेल्स
डिस्प्ले की बात करें तो टीज़र के अनुसार फोन में 1200 निट्स ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो आउटडोर विज़िबिलिटी को काफी बेहतर बना देती है। बैक पैनल पर फोन में एक 50MP Sony प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस कैमरा को ज्यादा बेहतर तरीके से बात करने को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें आपको AI बेस्ड कई फीचर मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि Realme ने इसी महीने वियतनाम में C85 सीरीज़ को पेश किया था। हालांकि, भारत में आने वाला मॉडल पूरी तरह वही होगा या वियतनामी वेरिएंट से थोड़ा अलग इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इंटरनेशनल वर्ज़न में स्टैंडर्ड मॉडल LCD और Pro वेरिएंट AMOLED डिस्प्ले के साथ आया था।
Realme C85 की लॉन्चिंग अब नज़दीक है, और कंपनी द्वारा लगातार टीजर शेयर किए जा रहे हैं जो इस फोन को कम प्राइस में एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर सभी के सामने रख रहे हैं। इसके बारे में और जानकारी लॉन्च वाले दिन मिलने वाली है। अभी के लिए फोन को लेकर यही सब सामने आया है।
