6000mAh क्षमता की शानदार बैटरी पैक के साथ 18 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे Realme C12 और Realme C15

HIGHLIGHTS

Realme की ओर से जल्द ही भारत में दो नए दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है

खबरों की मानें तो Realme C12 और Realme C15 को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा भी सामने आ रहा है Realme के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन फोंस को दोपहर 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है

Realme की ओर से जल्द ही भारत में दो नए दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है, खबरों की मानें तो Realme C12 और Realme C15 को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है Realme के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन फोंस को दोपहर 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है।

Realme की ओर से जल्द ही भारत में दो नए दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है, खबरों की मानें तो Realme C12 और Realme C15 को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है Realme के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन फोंस को दोपहर 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है।  इसका मतलब है कि Realme के Facebook, Twitter और YouTube के माध्यम से इन फोंस को लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है।

https://twitter.com/realmemobiles/status/1293406107692675072?ref_src=twsrc%5Etfw

अगर हम Realme के इन नए मोबाइल फ़ोन्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इन दोनों ही फोंस को यानी Realme C12 और Realme C15 को इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया जा चुका है। अगर हम Realme C15 की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बड़ी बैटरी और मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की डिस्प्ले भी मिल रही है। यह कंपनी का एक और फोन है जो क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अलवा Realme C15 ऐसा पहली फोन को जिसे कंपनी की ओर से 6000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। 

Realme C15 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को इंडोनेशिया में IDR 1,999,000 की कीमत यानी लगभग Rs 10,300 में पेश किया जा चुका है। यह कीमत इस मोबाइल फोन के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप इसका 4GB रैम और 64GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इसे लगभग IDR 2,199,000 की कीमत यानी लगभग Rs 11,300 में ले सकते हैं। इसके अलावा 4GB रैम और 128GB मॉडल को IDR 2,499,000 यानी लगभग Rs 12,800 में ख़रीदा जा सकता है। 

Realme C15 के स्पेसिफ़िकेशन और फीचर्स

Realme 15 की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की स्क्रीन मिल रही है, इसके आलावा इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 10 का सपोर्ट मिल रहा है। फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक G35 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 4GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसमें आपको एक 13MP का सेंसर मिल रहा है। 

फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल रहा है, और एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी आपको इसमें मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 2MP का एक और लेंस मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 8MP का सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 6000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :