Realme India आने वाले कुछ ही दिनों में अलग अलग दो इवेंट्स में अपने की प्रोडक्टस को लॉन्च करने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 7 मार्च को Realme C35 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला है। जबकि कुछ दिनों बाद 10 मार्च को, कंपनी अपनी Realme 9 5G सीरीज़, वॉच S100 और Buds N100 को लॉन्च कर सकता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Realme 9 Series में दो नए फोंस को लॉन्च किया जाने वाला है, इन फोंस का नाम Realme 9 5G और Realme 9 5G स्पीड एडिशन होगा। फरवरी के अंत में फोन का Pro मॉडल भारतीय बाजार में आ चुका है।
यह भी पढ़ें: BSNL ने दे दिया झटका! इस सस्ते प्लान (Plan) में कर दिया ये बदलाव, देखें अब क्या मिल रहा इस Recharge में
Realme ने पुष्टि की है कि इन फोंस में डाइमेंसिटी 810 और स्नैपड्रैगन 778G पर चलने वाले चिप्स होंगे। भले ही यह उल्लेख नहीं किया गया है कि कौन सा चिप कौन से फोन में होगा। लेकिन यह जानकारी सामने आ रही है कि Realme 9 5G को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 की सपोर्ट मिलेगी, इसके अलावा स्पीड एडिशन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर होने की उम्मीद है। ये दोनों चिपसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित हैं और डुअल 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।
इसके अलावा, लीक में दावा किया गया है कि Realme 9 5G में कुछ स्पेक्स ऐसे होने वाले हैं जैसे 6.5-इंच 90Hz FHD + LCD स्क्रीन, एक 16MP सेल्फी स्नैपर, Android 12 आधारित Realme UI सॉफ्टवेयर, 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ 5G के भारतीय लॉन्च और कीमत की मिली जानकारी
इसमें वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.6-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन, 8MP का सेल्फी शूटर, बैक पर एक 50MP+2MP+2MP का ट्रिपल कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Unisoc Tiger T616 प्रोसेसर, Android 11 आधारित Realme UI, शामिल है। 18W चार्जर और कई मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन के साथ फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp ने जनवरी में 18.58 लाख भारतीय अकाउंट को किया बैन, जानें क्या रही वजह