Realme का नया फोन लॉन्च, Sony AI कैमरे के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, खरीदने से पहले जान लीजिए कीमत और फीचर्स
Realme ने आज भारत में नया Realme 16T लॉन्च कर दिया है. यह फोन Realme 16 सीरीज का चौथा मॉडल है, जो Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus के साथ लाइनअप में शामिल हुआ है. खास बात यह है कि Realme 16T इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है.
Surveyकंपनी ने इस फोन के साथ Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 भी लॉन्च किए हैं. नया स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और पीछे की तरफ सेल्फी मिरर जैसी सुविधाओं के साथ आता है. फोन की बिक्री 27 मई से Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी.
Realme 16T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल है. फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ऑक्टा कोर CPU और Mali-G57 MC GPU मिलता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony AI रियर कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि बैटरी 7 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रख सकती है.

यह स्मार्टफोन realme UI 7.0 पर चलता है. कंपनी का कहना है कि इसमें 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी. फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
Realme 16T की कीमत
Realme 16T की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 31,999 रुपये में आएगा. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
Realme Buds Air 8 Pro भी लॉन्च
Realme Buds Air 8 Pro में 55dB एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन दिया गया है. इन ईयरबड्स में 11mm और 6mm डुअल ड्राइवर सेटअप मिलता है. यह LHDC 5.0 ऑडियो कोडेक और Bluetooth 6.1 सपोर्ट करते हैं. गेमिंग के लिए इसमें 45ms लो लेटेंसी मोड दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6 माइक्रोफोन सिस्टम, टच कंट्रोल, IP55 रेटिंग और 50 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है.
Realme Watch S5 के फीचर्स
Realme Watch S5 में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स तक जाती है. इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन GPS और 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और नॉइज़ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वॉच में 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, Bluetooth कॉलिंग, 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस और 20 दिन तक बैटरी बैकअप का दावा किया गया है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया फीचर, स्टोरेज मैनेज करना होगा काफी आसान, जानें कैसे करता है काम
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile