Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर जारी, iPhone जैसे डिजाइन और खास कैमरा फीचर के साथ आएगा फोन

Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर जारी, iPhone जैसे डिजाइन और खास कैमरा फीचर के साथ आएगा फोन

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने इसका पहला टीज़र जारी किया, जिसमें फोन के डिजाइन और उपलब्धता से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है. हालांकि लॉन्च डेट अभी साफ नहीं की गई है, लेकिन यह कन्फर्म हो चुका है कि यह स्मार्टफोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16 5G का डिजाइन

टीज़र के जरिए सामने आया है कि Realme 16 5G डिजाइन के मामले में काफी अलग और प्रीमियम लुक के साथ आएगा. कंपनी इसे भारत का पहला “Selfie Mirror Phone” बता रही है, क्योंकि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक खास मिरर दिया गया है, जिससे यूजर रियर कैमरा से फोटो लेते समय खुद को रियल टाइम में देख सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर सेल्फी और कंटेंट क्रिएशन के लिए उपयोगी माना जा रहा है.

फोन का डिजाइन काफी स्लिम और हल्का बताया जा रहा है. इसका बैक पैनल iPhone Air से इंस्पायर्ड नजर आता है, जबकि कैमरा मॉड्यूल का लेआउट Google Pixel सीरीज जैसा दिखता है, जिसमें एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिया गया है. टीज़र में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जो ग्लास फिनिश के साथ आता है और प्रीमियम फील देता है.

Realme 16 5G वियतनाम में हो चुका है लॉन्च

अगर इसके ग्लोबल वेरिएंट की बात करें, तो Realme 16 5G को जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया था. वहां इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये से शुरू होती है. यह फोन 6.57 इंच के फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग दोनों के लिए सक्षम माना जाता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है. खास बात यह है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिससे हाई क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलता है.

बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है. इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह डस्ट और पानी से सुरक्षित रहता है.

कुल मिलाकर, Realme 16 5G डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में एक ऑलराउंड पैकेज बनकर सामने आ सकता है. अगर कंपनी इसे सही कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo