क्वालकॉम इस साल के आखिर तक अपना नया फ्लैगशिप चिपसेट पेश कर सकता है हालांकि स्मार्टफोंस तक का अपना रास्ता यह चिपसेट अगले साल से ही शुरू करने की उम्मीद है लेकिन इस साल कम्पनी इसे उतारेगी। इस फ्लैगशिप SoC की कुछ डिटेल्स मशहूर टिप्सटर Roland Quandt ने ट्विटर पर स्नैपड्रैगन 865 के नाम से साझा की हैं।
टिप्सटर के मुताबिक, अगली जनरेशन का यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 के नाम से आएगा और इसे SM8250 मॉडल नंबर दिया गया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि यह चिपसेट दो वैरिएंट्स में आएगा जिन्हें Kona और Huracan कोडनेम दिया गया है। दोनों वैरिएंट्स LPDDR5X RAMand UFS 3.0 फ़्लैश स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएंगे।
https://twitter.com/rquandt/status/1139569461550362630?ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों वैरिएंट्स में बड़ा अंतर यह होगा कि एक इनमें से 5G मॉडल (SDX55) होगा। हालांकि, अभी इसे पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह चिपसेट इसी तरह दो वैरिएंट्स में विभाजित होगा। इस नए चिपसेट को Galaxy S11 में पेश किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 865 में मौजूद 5G मॉडेम क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन X55 होगा जो कि स्नैपड्रैगन X50 मॉडेम पर अपग्रेड होगा।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।