POCO के सस्ते फोन्स पर भी पड़ी ‘महंगाई की मार’.. एक बार महंगे हुए ये वाले मोबाइल, क्या हाथ से निकला सुनहरा मौका?

HIGHLIGHTS

POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की कीमत तीसरी बार बढ़ी है।

इंडिया के बाजार में ये फोन्स अब बेहद ही महंगे में मिलने वाले हैं।

दोनों ही फोन्स के प्राइस को 3000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

POCO के सस्ते फोन्स पर भी पड़ी ‘महंगाई की मार’.. एक बार महंगे हुए ये वाले मोबाइल, क्या हाथ से निकला सुनहरा मौका?

POCO ने अपने POCO X8 Pro के साथ साथ POCO X8 Pro Max की कीमत इंडिया के बाजार में बढ़ चुकी है। इन फोन्स की कीमत इंडिया में तीसरी बार बढ़ी है। ऐसे में, जिस प्राइस में ये फोन्स लॉन्च हुए थे, उससे कहीं अधिक महंगे में इस समय खरीदने के लिए मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ही POCO फोन्स के प्राइस को 3000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। इन दोनों ही फोन्स के सभी मॉडल अब महंगे में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कि इस समय किस प्राइस में आप इन फोन्स को खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

POCO X8 Pro Max की कीमत में भारी इजाफा

POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max के दाम अब महंगाई की मार या महंगाई की आग में आ चुके हैं। इन दोनों ही फोन्स बेहद ही महंगे में खरीदने के लिए मिल रहे हैं। अगर POCO X8 Pro Max को देखा जाए तो इस फोन्स के दोनों ही मॉडल पर लगभग लगभग 2000 रुपये की कीमत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 48,999 रुपये में खरीदने के लिए इस समय उपलब्ध करा रखा है, लेकिन अभी तक इसकी कीमत 46,999 रुपये थी। वहीं, अगर 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को देखते हैं तो यह फोन्स 50,999 रुपये के पिछले प्राइस के स्थान पर इस समय 52,999 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहा है।

क्या था इस फोन का लॉन्च प्राइस

POCO X8 Pro Max का ओरिजिनल प्राइस अगर देखा जाए तो इसे कंपनी ने 42,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। यह प्राइस कंपनी के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल का था। इसके अलावा अगर आप 512GB मॉडल को देखते हैं तो यह भी 46,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ था। अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो इन फोन के प्राइस में लॉन्च प्राइस के मुकाबले 6000 रुपये का इजाफा हो गया है। इस बार फोन के प्राइस में तीसरी बार यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

POCO X8 Pro के प्राइस में भी लगी महंगाई की आग

अगर POCO X8 Pro को देखा जाए तो इस फोन के प्राइस में 3000 रुपये का इजाफा हुआ है। इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को इस समय 39,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कुछ समय पहले तक इस फोन का प्राइस 36,999 रुपये था। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत में 39,999 रुपये से 42,999 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में फोन 3000 रुपये महंगा हुआ है।

क्या था लॉन्च प्राइस?

अगर लॉन्च प्राइस से तुलना की जाए तो POCO X8 Pro को इंडिया के बाजार में अभी तक 7000 रुपये तक महंगा कर दिया गया है। इस फोन का लॉन्च प्राइस क्रमश: 32,999 रुपये और 35,999 रुपये था। मेमोरी चिप की कीमत बढ़ने से इस समय स्मार्टफोन्स के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं, इस समय यही सबसे बड़ा ट्रेंड भी है।

क्या हाथ से निकला खरीदने का सुनहरा मौका?

असल में, प्राइस हाइक इस समय सभी स्मार्टफोन्स से बड़े पैमाने पर जुड़ चुका है। आए दिन स्मार्टफोन्स के प्राइस हाइक हो रहे हैं। इस लिस्ट में सैमसंग के अलावा Apple, Xiaomi, POCO, Vivo के साथ साथ Oppo, Realme और अन्य कंपनियों के फोन्स भी शामिल हैं। हालांकि, इन फोन्स कर प्राइस किस कारण से बढ़ रहे हैं, सभी जानते हैं। यह ट्रेंड अभी कुछ समय के लिए चलने वाला है। ऐसे में, अगर आप किसी फोन को इस प्राइस हाइक के समय में खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है, लेकिन अगर आप किसी ई-कॉमर्स सेल में यह फोन्स खरीदते हैं तो आपको इस प्राइस हाइक का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि सेल आदि में आपको बैंक ऑफर के अलावा डिस्काउंट और एक्सचेंज के साथ साथ बेहतरीन डील अलग से मिल जाने वाली हैं। अंत में, यह कहा जा सकता है कि इस समय मौका हाथ से जा चुका है, लेकिन इंडिया के बाजार में जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है, उस समय फोन्स के प्राइस में भारी गिरावट आएगी और आपको फिर से फोन्स को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्र ने बनाई गजब की वेबसाइट..घूस की कर देगी पोल खोल..देखें कैसे करती है काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile