लॉन्च से पहले POCO M7 को लेकर ये जानकारी उड़ा देगी होश, कंपनी ने दे दी ऑफिशियल डिटेल्स, अभी जान लें कैसा होगा ये सस्ता फोन
कंपनी के अनुसार, पोको M7 5G सेगमेंट में पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 12 जीबी रैम मौजूद है, हालांकि इसमें 6GB जीबी टर्बो रैम मिलती है।
फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलने वाला है।
ऐसा भी माना जा रहा है कि POCO के इस फोन को 10000 रुपये के अंदर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
देश की जानी पहचानी स्मार्टफोन कंपनी पोको, अपने नए स्मार्टफोन पोको M7 5G को जल्द लॉन्च करने के लिए तैयार है। POCO M7 को इस सेगमेंट में एक बेहतरीन फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन में परफॉरमेंस से लेकर मल्टीटास्किंग का जोरदार संगम मिलने वाला है। कंपनी के अनुसार, पोको M7 5G सेगमेंट में पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जिसमें 12 जीबी रैम मौजूद है, हालांकि इसमें 6GB जीबी टर्बो रैम मिलती है, कुलमिलाकर फोन में 6GB रैम ही मिलती है, लेकिन वर्चुअल रैम के तौर पर इसे 6GB और बढ़ाया जा सकता है, ऐसा करके इस फोन में आपको 12GB की रैम मिलने वाली है। इसके अलावा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अब फोन के प्रोसेसर को लेकर भी जानकारी दे दी है। इस जानकारी के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलने वाला है।
यूजर्स को इस फोन में बेहतरीन अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया, कंपनी का कहना है कि पोको M7 5G अपने शानदार परफॉरमेंस, बेहतरीन मल्टीटास्किंग और प्रभावशाली अन्य फीचर के साथ एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। POCO Phone का फर्स्ट लुक भी पोको इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल पर एक सामने आ चुका है, इससे फोन के डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिल जाती है। इस फोन के प्राइस को लेकर भी ऐसा माना जा 4 रहा है कि POCO के इस फोन को 10000 रुपये के अंदर की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस फोन को लेकर यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ सकता है।
लॉन्च से पहले रोमांच बढ़ाने के लिए, इसका फर्स्ट लुक पोको इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इसे आप यहाँ देख सकते हैं।
Google Play Console पर देखा जा चुका है फोन
कुछ समय पहले, POCO M7 को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था, और इससे मिली जानकारी ने इस फोन के बारे में आ रही अटकलों को और पुख्ता किया है। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर होने की संभावना है, जिसमें दो Cortex-A78 कोर 2.2GHz पर और छह Cortex-A55 एफिशियेंसी कोर 2.0GHz पर चलेंगे। इसके अलावा, डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल के आसपास हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, यह डिवाइस Android 14 के साथ लॉन्च होगा, हालांकि इस OS को थोड़ा पुराना माना जा सकता है, क्योंकि हाल ही में Android 15 भी लॉन्च हो चुका है। अब यह सवाल उठता है कि क्या इस फोन को भविष्य में लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा या नहीं। हालांकि, अगर हम POCO M6 5G को देखें, तो कंपनी ने इस फोन में दो प्रमुख OS अपडेट्स का वादा किया था। अगर यह रुझान जारी रहता है, तो M7 में भी आपको यही सुविधा मिल सकती है।
Poco M7 की कीमत और उपलब्धता
हालांकि POCO ने 3 मार्च को इसके लॉन्च की तारीख की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारों का मानना है कि कंपनी अपनी आक्रामक मूल्य रणनीति को इस फोन के साथ भी जारी रखेगी। इसलिए, यह अनुमान है कि Poco M7 की कीमत M6 की तरह 10,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।