केवल 5 रुपये में इतने बेनेफिट? छप्पड़फाड़ बेनेफिट के साथ आता है BSNL का ये प्लान, Airtel-Vi को दे देता है पटखनी
BSNl के पास 90 दिन की वैलिडीटी वाला एक सबसे किफायती रिचार्ज प्लान है।
इस बीएसएनएल प्लान के साथ ग्राहकों को 5 रुपये दिन के खर्च पर अच्छे खासे बेनेफिट मिलते हैं।
BSNL का यह प्लान Airtel-Vi को पटखनी दे रहा है।

अगर आपको इस महंगे समय में एक सस्ता प्लान चाहिए तो आपको निजी और सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की ओर से कई रिचार्ज प्लांस मिल जाते हैं जो बेहद ही कम कीमत में आपको अच्छे खासे बेनेफिट प्रदान करते हैं। इन प्लान में आपको Unlimited Calling के साथ साथ Data और Free SMS का लाभ भी मिलता है। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो आपके पास कुछ ज्यादा सस्ते प्लांस को इस्तेमाल करने का एक बढ़िया मौका है। असल में Jio, Airtel और Vi के मुकाबले बीएसएनएल के पास कुछ ज्यादा सस्ते रिचार्ज प्लांस हैं। आज हम आपको एक सबसे बेहतरीन बीएसएनएल प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो कम कीमत में आपको ज्यादा बेनेफिट देने का दमखम रखता है। इस प्लान से Airtel-Vi को कड़ी टक्कर मिल रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि बीएसएनएल का ये प्लान एयरटेल-वी को पटखनी दे रहा है।
असल में, BSNL के इस प्लान में दिन का खर्च केवल 5 रुपये के आसपास ही होता है, लेकिन इसके बेनेफिट आपको अचंभे में डाल सकते हैं। दूसरी ओर आपको जानकारी दे देते है कि बीएसएनएल ने देशभर में नए 65000 4G टॉवर्स को लगा लिया है, हालांकि कंपनी का आने वाले समय में इन्हें बढ़ाकर 1 लाख करने का लक्ष्य है। अब देखना है कि आखिर कितनी जल्दी कंपनी देशभर के लोगों को 4G नेटवर्क प्रदान करती है। इसका इंतज़ार सभी बेसब्री से कर रहे हैं। आइए इस बात को यहीं पर विराम देते हुए बीएसएनएल के उस रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं जिसकी चर्चा हम करते आ रहे हैं।
BSNL का 439 रुपये का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल ने अभी हाल ही में, अपने X Account पर एक नए रिचार्ज प्लान की घोषणा की थी। यह प्लान 439 रुपये के प्राइस में आता है। आइए जानते है कि बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान में आपको इस प्राइस रेंज में क्या मिलता है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहक किसी भी अन्य नेटवर्क पर देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, रोमिंग का लाभ भी इसमें शामिल है। आप इस प्लान के साथ MTNL पर भी कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं, जो Delhi और Mumbai में उपलब्ध है।
Talk More, Pay Less!
— BSNL India (@BSNLCorporate) February 26, 2025
Enjoy unlimited calls + 300 SMS for 90 days at just ₹439. #StayConnected with BSNL!#BSNLIndia #ConnectingBharat pic.twitter.com/QdgkRFSok5
बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा भी अन्य बहुत से बेनेफिट दे रहा है। इस प्लान में आपको 300 SMS का लाभ डेली दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडीटी भी मिलती है। हालांकि, X Post में भी देखा जा सकता है कि बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको डेटा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जो केवल और केवल कॉलिंग और SMS का ही लाभ लेना चाहते हैं तो यह बीएसएनएल रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
एक दिन में कितना खर्च आता है इस प्लान में?
बीएसएनएल के इस प्लान में अगर अप दिन के खर्च को देखते हैं तो यह आपको 5 रुपये से भी कम में मिलने वाला एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में दिन का खर्च केवल और केवल 4.90 रुपये के आसपास ही होता है। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडीटी के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS आदि का भी लाभ मिलता है। हालांकि, इस रिचार्ज प्लान में आपको डेटा के नाम पर एक बूंद भी नहीं मिलती है। अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आप अभी ऐसा कर सकते हैं। यह प्लान Airtel और Vi को वाकई अपने बेनेफिट, प्राइस के चलते टक्कर दे रहा है।
