POCO M4 Pro को इंडिया में 15 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने एक ट्वीट करके जानकारी भी दी है। इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हम फोन के लूक्स के बारे में पहले से ही जानकारी हैं, जाहिर है कि यह फोन POCO M4 Pro 5G के ग्लोबल मॉडल जैसा ही होने वाला है। इसके अलावा कुछ स्पेक्स भी समान होने वाले हैं।
इस फोन में आपको एक MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको LPDDR4x रैम मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको UFS 2.2 स्टॉरिज भी मिल रही है। इस फोन में आपको एक 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली एक 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलने वाला है, इतना ही नहीं, फोन में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने वलय है। इतना ही नहीं फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है। इस फोन में आपको एक 6.6-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले भी मिलने वाली है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। स्क्रीन पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी होने वाला है।
POCO M4 Pro 5G को पहले से ही Flipkart पर देखा जा चुका है, यानि इस फोन को यहीं पर सेल के लिए भी लाया जाने वाला है। इस फोन को Yellow, Black और Blue रंगों में लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा कह सकते है कि यह फोन Realme 9i से लॉन्च होने के बाद सीधी टक्कर लेने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit HindiView Full Profile