अपने लगभग 1,30,000 यूनिट्स को सेल के बाद अब यह मोबाइल फोन यानी POCO M3 अब ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है, यह आंकड़ा मोबाइल फोन की पहली फ़्लैश सेल का है। इस मोबाइल फोन को यानी POCO M2 को आज दोपहर 12 बजे से फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा आज से आप इस मोबाइल फोन को बिना किसी फ़्लैश सेल का इंतज़ार किये किसी भी दिन ओपन सेल में खरीद सकते हैं।
POCO M2 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB मॉडल को कंपनी की ओर से Rs 10,999 में लॉन्च किया गया था, इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी की ओर से मात्र Rs 12,499 की कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसा भी कहा जाता है कि यह भारतीय बाजार में 6GB रैम के साथ आने वाला सबसे अफोर्डेबल मोबाइल फोन है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आपको इस मोबाइल फोन पर फ्लिप्कार्ट के माध्यम से Rs 750 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा आपको बता देते है कि अभी हाल ही में लॉन्च किये गए POCO X3 मोबाइल फोन को उसकी अगली सेल के लिए फ्लिप्कार्ट पर 5 अक्टूबर को लाया जाने वाला है। यह सेल यानी POCO X3 मोबाइल फोन की यह सेल 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होने वाली है।
POCO X3 स्मार्टफोन की कीमत की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को अलग अलग तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया था, इस मोबाइल फोन को 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन की कीमत को देखें तो यह आपको Rs 16,999, Rs 18,499 और Rs 19,999 की क्रमश: कीमत में मिल जाने वाला है। POCO X3 स्मार्टफोन को शैडो ग्रे और कोबाल्ट ब्लू रंगों में ख़रीदा जा सकता है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!