Poco C55 की पहली सेल, जल्दी खरीद लें धाकड़ डिस्काउंट के साथ, ढ़ेरों ऑप्शन हैं उपलब्ध
Poco C55 को 21 फरवरी को लॉन्च किया गया था
Poco C55 अब भारत में फ्लिपकार्ट पर सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध है
पहले दिन पोको ने इसके 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट पर 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट की घोषणा की है

Poco C55 को 21 फरवरी को लॉन्च किया गया था। फोन में एक 6.71-इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और रिजॉल्यूशन 720×1650 पिक्सल (HD+) है। एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलिओ G85 प्रोसेसर Poco C55 को पॉवर देता है। इसमें 4जीबी और 6जीबी रैम है। Poco C55 के अंदर 5000mAh की बैटरी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को पॉवर देती है। स्मार्टफोन अपने खुद के ब्रांड की फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है।
कितनी बचत कर सकते हैं इस Flipkart Sale में?
एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Poco C55 अब भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह पॉवर ब्लैक, कूल ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन समेत तीन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। इसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB के दो स्टोरेज कन्फ़िगरेशन हैं। इस फोन की असली कीमत 13999 रुपये है। पहले दिन पोको ने इसके 4जीबी + 64जीबी वेरिएंट पर 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट की घोषणा की है। इसके अलावा, अगर आप 4जीबी और 6जीबी फोन्स को डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स की मदद से खरीदते हैं, तो क्रमश: 500 रुपये और 1000 रुपये के अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स का भी लाभ उठा सकेंगे। सभी डिस्काउंट ऑफर्स के बाद 4जीबी वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और 6जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये होगी।

Poco C55 स्पेसिफिकेशन
POCO C55 एक 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ आया है जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 1650 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। स्मार्टफोन को माली-G52 2EEMC2 GPU के साथ मीडियाटेक हीलियो G85 12nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में 4GB और 6GB रैम ऑप्शंस उपलब्ध हैं। इसके अलावा इसमें 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट एंड्रॉइड 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलता है।
हैंडसेट को 5000mAh की बैटरी के साथ पैक किया गया है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। POCO C55 में एक ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट पैनल पर 5MP का सेल्फी शूटर मिलता है। इसके अतिरिक्त, फोन में ड्यूअल सिम सपोर्ट, ऑडियो जैक और FM रेडियो का सपोर्ट शामिल है। फोन का वजन 192g और इसका डाइमेंशन 168.76×76.41×8.77mm है। डिवाइस को डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिली है। बात करें हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर्स की, तो इसमें आपको ड्यूअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS और माइक्रो USB पोर्ट मिलता है।
