फेस्टिव सीजन से ठीक पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी और राहत की खबर जल्द ही आ सकती है। असल में, आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली 57वीं जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में मोबाइल हैंडसेट्स पर लगने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को कम करने पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है? अगर काउंसिल इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है, तो आने वाले दिनों में बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन तक सभी के दाम सीधे तौर पर घट सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किस तरह की चर्चाएं बाजार में चल रही हैं।
पिछले कुछ समय में ऐसा देखा गया है कि हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमतों में भारी उछाल आया है। आंकड़ों को देखा जाए तो ग्लोबल मार्केट में चिप और मेमोरी की कीमतों में 400 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो प्राइस बढ़ने के एक बड़े खतरे की ओर इशारा है। हालांकि, इसका असर भी देखने को मिल रहा है, पिछले कुछ समय में ऐसा भी देखा गया है कि इसी कारण से स्मार्टफोन्स के दाम में 20% तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जाहिर तौर पर इसका असर सेल पर पड़ने वाला है और आने वाले समय में यह देखने को भी मिलने वाला है। ऐसे में, मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं और टेक इंडस्ट्री ने सरकार से मौजूदा 18% जीएसटी दर को घटाकर 5% करने की अपील की है, जिससे स्मार्टफोन की कीमतें फिर से ग्राहक के बजट में आ सकती हैं।
काउंसिल की इस बैठक में सिर्फ टैक्स दरों में कटौती ही नहीं, बल्कि कारोबारियों की सहूलियत के लिए भी बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। आइए इनपर एक एक करके नजर डालते हैं:
इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को लेकर व्यापारियों को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जीएसटी रिटर्न को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की तरह सरल बनाने पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा एक तय समय-सीमा के भीतर जीएसटी रिफंड और रिटर्न निपटारे के लिए नए नियम भी पेश किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कीपैड वाले फोन्स में चकाचक चलेगा PhonePe.. पेमेंट होगी बिना इंटरनेट, क्या आपका फोन भी लिस्ट में