कीपैड वाले फोन्स में चकाचक चलेगा PhonePe.. पेमेंट होगी बिना इंटरनेट, क्या आपका फोन भी लिस्ट में
PhonePe की ओर से अब फीचर फोन्स पर भी UPI Payment शुरू कर दी है।
Nokia, HMD, Lava और itel के फोन्स पर अब UPI Payment की जा सकेगी।
क्या आपके फोन्स में अभी तक यह सुपोर्ट था?
भारत में डिजिटल पेमेंट्स को हर यूजर तक पहुंचाने के मकसद से दिग्गज फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के UPI 123Pay फ्रेमवर्क पर आधारित अपनी नई सर्विस लॉन्च कर दी है। इस नई सुविधा के जरिए अब बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी साधारण की-पैड (Feature Phones) वाले मोबाइल फोन से यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा। यह सर्विस खासतौर पर कमजोर नेटवर्क और 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में रहने वाले यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
Surveyकिन फोन्स पर काम करेगी यह सर्विस?
अपने शुरुआती फेज में PhonePe की यह सर्विस Nokia, HMD, Lava और Itel Mobile के चुनिंदा सपोर्टेड फीचर फोन्स पर शुरू की जा रही है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में अन्य फीचर फोन निर्माताओं को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
PhonePe UPI 123Pay में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
मोबाइल नंबर या UPI ID दर्ज करके सीधे किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजे जा सकते हैं। जिन फीचर फोन्स में कैमरा मौजूद है, उनके जरिए दुकानों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे पेमेंट किया जा सकता है। यूजर अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं और हालिया लेनदेन की सभी डिटेल्स और विवरण आदि को भी चेक कर सकते हैं।
No smartphone? No internet? No problem. @PhonePe becomes the first major TPAP to launch PhonePe UPI 123Pay, extending digital payments to India’s 200M+ feature phone users!
— PhonePe (@PhonePe) August 31, 2026
🔹 Works offline via robust SMS tech
🔹 Pre-bundled on Nokia, HMD, Lava & itel
🔹 Supports P2P & QR…
PhonePe के अनुसार, अगले अपडेट्स में बिजली/पानी के बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार-बेस्ड यूपीआई ऑनबोर्डिंग जैसी सुविधाएं भी ऐड कर दी जाने वाली हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर अनुभव मिलने वाला है।
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि 12 भारतीय भाषाओं में वॉइस सपोर्ट भी इसमें शामिल है, ऐसा कह सकते हैं कि रजिस्ट्रेशन और बुनियादी मदद के लिए अंग्रेजी के साथ-साथ 12 क्षेत्रीय भाषाओं में वॉइस असिस्टेंस हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई गई है।
फीचर फोन पर कैसे एक्टिवेट करें PhonePe UPI?
- रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन और बेहद सरल है
- सपोर्टेड फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप को ओपन करें और नियम व शर्तें स्वीकार करें।
- अपना बैंक सेलेक्ट करें और वेरिफिकेशन के लिए अपने डेबिट कार्ड (ATM कार्ड) के लास्ट 6 डिजिट व एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
- अपना 4 या 6 अंकों का UPI PIN सेट करें।
- सेटअप पूरा होते ही आपका UPI ID एक्टिवेट हो जाएगा और आप लेनदेन के लिए तैयार होंगे।
कैसे होगा ऑफलाइन पेमेंट?
पेमेंट करने के लिए ऐप में Pay via Mobile Number या UPI ID का ऑप्शन चुनें (या कैमरा सपोर्ट होने पर QR स्कैन करें)। प्राप्तकर्ता का विवरण और अमाउंट डालने के बाद अपना UPI PIN दर्ज करें। एसएमएस आधारित सुरक्षित मैकेनिज्म के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा होते ही स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
यह भी पढ़ें: POCO X8 5G आएगा 9000mAh की बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ..4 सितंबर को है लॉन्चिंग
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
