भारत में डिजिटल पेमेंट्स को हर यूजर तक पहुंचाने के मकसद से दिग्गज फिनटेक प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के UPI 123Pay फ्रेमवर्क पर आधारित अपनी नई सर्विस लॉन्च कर दी है। इस नई सुविधा के जरिए अब बिना इंटरनेट और बिना स्मार्टफोन के भी साधारण की-पैड (Feature Phones) वाले मोबाइल फोन से यूपीआई पेमेंट किया जा सकेगा। यह सर्विस खासतौर पर कमजोर नेटवर्क और 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में रहने वाले यूज़र्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
अपने शुरुआती फेज में PhonePe की यह सर्विस Nokia, HMD, Lava और Itel Mobile के चुनिंदा सपोर्टेड फीचर फोन्स पर शुरू की जा रही है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में अन्य फीचर फोन निर्माताओं को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।
मोबाइल नंबर या UPI ID दर्ज करके सीधे किसी भी व्यक्ति को पैसे भेजे जा सकते हैं। जिन फीचर फोन्स में कैमरा मौजूद है, उनके जरिए दुकानों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे पेमेंट किया जा सकता है। यूजर अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं और हालिया लेनदेन की सभी डिटेल्स और विवरण आदि को भी चेक कर सकते हैं।
No smartphone? No internet? No problem. @PhonePe becomes the first major TPAP to launch PhonePe UPI 123Pay, extending digital payments to India’s 200M+ feature phone users!
— PhonePe (@PhonePe) August 31, 2026
🔹 Works offline via robust SMS tech
🔹 Pre-bundled on Nokia, HMD, Lava & itel
🔹 Supports P2P & QR…
PhonePe के अनुसार, अगले अपडेट्स में बिजली/पानी के बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार-बेस्ड यूपीआई ऑनबोर्डिंग जैसी सुविधाएं भी ऐड कर दी जाने वाली हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर अनुभव मिलने वाला है।
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि 12 भारतीय भाषाओं में वॉइस सपोर्ट भी इसमें शामिल है, ऐसा कह सकते हैं कि रजिस्ट्रेशन और बुनियादी मदद के लिए अंग्रेजी के साथ-साथ 12 क्षेत्रीय भाषाओं में वॉइस असिस्टेंस हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई गई है।
पेमेंट करने के लिए ऐप में Pay via Mobile Number या UPI ID का ऑप्शन चुनें (या कैमरा सपोर्ट होने पर QR स्कैन करें)। प्राप्तकर्ता का विवरण और अमाउंट डालने के बाद अपना UPI PIN दर्ज करें। एसएमएस आधारित सुरक्षित मैकेनिज्म के जरिए ट्रांजैक्शन पूरा होते ही स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
यह भी पढ़ें: POCO X8 5G आएगा 9000mAh की बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ..4 सितंबर को है लॉन्चिंग