अभी हाल ही में OPPO ने अपने Oppo Reno5 सीरीज के मोबाइल फोंस को चीन के बाजार में लॉन्च किया है। इस सीरीज में लॉन्च किये गए सभी मॉडल 5G को सपोर्ट करते हैं, हालाँकि इस सीरीज में एक 4G स्मार्टफोन भी आने वाला है, जो OPPO Reno5 4G के तौर पर ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस नए 4G मॉडल को कई देशों में सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। हालाँकि अब कुछ स्पेसिफ़िकेशन्स भी सामने आये हैं।
अगर हम TheLeaks के ट्विट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि Reno5 4G मोबाइल फोन में आपको एक 6.43-इंच की FHD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर भी मिलने वाला है। ऐसा ही कुछ हमने Reno4 4G में देखा है जिसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन में आपको एक 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल रही है।
https://twitter.com/TheLeaks3/status/1335619660834766848?ref_src=twsrc%5Etfw
लीक से यह भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल भी मौजूद है, फोन में आपको 2MP के दो अन्य सेंसर भी मिल रहे हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 44MP का सिंगल फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Reno5 4G मोबाइल फोन में आपको एक 4310mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 50W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में आपको प्लास्टिक फ्रेम मिलने वाला है, साथ ही इसमें आपको बेक पर भी प्लास्टिक मिल रही है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!