OPPO Reno 8 5G की पहली सेल आज हो रही है शुरू, मिली ये जानकारी

OPPO Reno 8 5G की पहली सेल आज हो रही है शुरू, मिली ये जानकारी
HIGHLIGHTS

आज सेल में आएगा OPPO Reno 8 5G

दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल में आएगा OPPO Reno 8 5G

OPPO Reno 8 5G में मिलेगी 80W SuperVOOC चार्जिंग

Oppo Reno 8 को आज देश में पहली बार सेल किया जाएगा। याद दिला दें, इन डिवाइसेज ने भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते ओप्पो रेनो 8 प्रो के साथ अपनी शुरुआत की। नवीनतम रेनो सीरीज़ डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 प्रोसेसर और 4500mAh की बैटरी द्वारा संचालित है। Oppo Reno 8 के अन्य मुख्य आकर्षण में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और 80W SuperVOOC चार्जिंग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Motorola Razr 2022 और Moto X30 Pro इस दिन होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा वाला धांसू फोन

Oppo Reno 8 कीमत और उपलब्धता 

Oppo Reno 8 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, Oppo स्टोर्स पर सेल किया जाएगा। डिवाइस को HDFC, SBI, ICICI, और Kotak Bank कार्ड से खरीदने पर 10% इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं। Oppo Reno 8 को 8GB + 128GB वेरिएंट में Rs 29,999 की कीमत में खरीद जा सकता है। 

oppo reno 8

Oppo Reno 8 

रेनो 8 रेनो 8 प्रो से काफी अलग नहीं है। सबसे पहले, इसमें प्लास्टिक बिल्ड है, जबकि प्रो मॉडल में ग्लास बैक मिलता है। इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स में पहले अंतर के तौर पर आप इस चीज को देख सकते हैं। हालांकि इसके अलावा इसमें आपको एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन (2,400×1,080 पिक्सल) के साथ 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में आपको मीडियाटेक 1300 प्रोसेसर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अगले 24 महीने में देशभर में चलेगा BSNL 4G, इस रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में समान सेंसर है, हालांकि इसमें OV02B10 2-मेगापिक्सेल सेंसर के बजाय 2-मेगापिक्सेल GC02M1 मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन में आपको एक 32-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मिलता है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी भी मिलती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo