Oppo Reno 5, Reno 5 Pro और Reno 5 Pro+ ऑनलाइन लीक में नज़र आया है जिससे आगामी फोंस के डिज़ाइन का पता चला है। Reno 5 series के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है और कुछ अफवाहों को मानें तो सीरीज़ को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Digital Chat Station द्वारा पोस्ट किए गए रेंडर से Reno 5, Reno 5 Pro और Reno 5 Pro+ के डिज़ाइन का पता चला है। उम्मीद की जा रही है कि Reno 5 को Reno 4 SE जैसा डिज़ाइन दिया जाएगा जबकि Reno 5 Pro और Reno 5 Pro+ फोन Reno 4 Pro पर आधारित होगा।
https://twitter.com/StationChat/status/1333594355081220098?ref_src=twsrc%5Etfw
Reno 5 Pro को TENAA और HDR10+ वैबसाइट पर देखा गया है जिससे सीरीज़ के नाम और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है।
Reno 5 में 6.43 इंच की डिस्प्ले दी गई है जबकि Reno 5 Pro और Reno 5 Pro+ में 6.55 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। रेनो 5 स्नैपड्रैगन 765G द्वारा संचालित हो सकता है जो हम मिड-रेंज फोंस OnePlus Nord आदि में देख चुके हैं। Reno 5 Pro मीडियाटेक Dimensity 1000+ चिप द्वारा संचालित होगा जबकि Reno 5 Pro+ स्नैपड्रैगन 865 से लैस होगा।
Oppo Reno 5 और Reno 5 Pro में 64MP का क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो कैमरा और एक डेप्थ सेन्सर दिया गया है। Reno 5 Pro+ में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 12MP का टेलीफोटो कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। Reno 5 सीरीज़ में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Reno 5 में 4,300mAh की बैटरी मिल रही है, जबकि Reno 5 Pro में 4,350mAh और Reno 5 Pro+ में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। तीनों फोंस 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आएगी।