कुछ हफ़्तों पहले ही चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने Oppo Reno 10X Zoom स्मार्टफोन का FC Barcelona Edition लॉन्च किया था। अब स्मार्टफोन को सेल में पेश कर दिया गया है और इसकी कीमत 4,799 yuan ($698) रखी गई है और स्मार्टफोन को सीमित मात्रा में पेश किया जाएगा।
Oppo Reno 10X Zoom FC Barcelona Edition ब्लू और रेड कलर की थीम के साथ आया है और इसे हीट-प्रेस टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है जिससे युनीक ग्रेडिएंट कलर दिया जा सके। डिज़ाइन को पूरा करने के लिए बैक पैनल पर गोल्ड-प्लेटेड क्लब बिल्ला भी लगाया है। डिवाइस के बाहर के लुक को तो FC बार्सिलोना कलर्स दिए गए हैं लेकिन डिवाइस का UI भी FC बार्सिलोना थीम ही है। इसके अलावा फोन में फुटबॉल क्लब की रिंगटोंस और आइकॉन भी दिए गए हैं। बॉक्स में डिवाइस के साथ इसी थीम का केस, नया डिज़ाइन किया गया चार्जिंग केबल और इयरबड्स मिल रहे हैं।
Oppo Reno 10X Zoom FC Barcelona एडिशन के स्पेक्स Oppo Reno 10x zoom जैसे ही हैं। डिवाइस के फ्रंट पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को ओशन ग्रीन और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GBऔर 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।
जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो सोनी का IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस है। कैमरा को कम्पनी ने 10X हाइब्रिड ज़ूम तकनीक के साथ उतारा है और यह OIS, अल्ट्रा नाईट मोड 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP शार्क-फिन राइजिंग कैमरा दिया गया है जो इसे नया लुक देता है। डिवाइस में 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है जो गेम, एप्प और सिस्टम को बूस्ट करता है। OS की बात करें तो डिवाइस कलर OS 6.0 पर काम करता है।