सैफ अली खान की आगामी क्राइम-थ्रिलर फिल्म Kartavya का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार लाइन से होती है – “धर्म करते हैं, करम छूटता है, करम करते हैं धर्म छूटता है, कर्तव्य तक तो बात ही नहीं पहुंचती।” इसी लाइन के साथ फिल्म की गंभीर और तनावपूर्ण कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह क्राइम ड्रामा फिल्म पुलकित के निर्देशन में बनी है, जबकि इसका निर्माण गौरी खान ने Red Chillies Entertainment के बैनर तले किया है। फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, ज़ाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
फिल्म की कहानी पवन नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं। पवन उस समय भारी दबाव में आ जाता है जब उसकी सुरक्षा में मौजूद एक पत्रकार को गोली मार दी जाती है। इसके बाद उसके सीनियर ऑफिसर लगातार जवाब मांगते हैं और हमलावर की तलाश तेज हो जाती है। जांच आगे बढ़ने के साथ पवन खुद को सत्ता, प्रभाव और साजिशों के जाल में फंसा हुआ पाता है।
स्थिति केवल उसके पेशेवर जीवन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसका निजी जीवन भी बिखरने लगता है। उसके परिवार को उसके भाई से जुड़े विवाद में घसीटा जाता है, जिससे हालात और जटिल हो जाते हैं। एक ओर नौकरी की जिम्मेदारी और दूसरी ओर परिवार की सुरक्षा, इन दोनों के बीच पवन को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं जिनका हर कदम भारी कीमत मांगता है। Kartavya का प्रीमियर 15 मई को Netflix पर किया जाएगा।
अगर आपसे कर्त्तव्य के रिलीज़ तक का इंतज़ार नहीं हो रहा तो उससे पहले आप OTT पर एक वेब सीरीज देख सकते हैं जो इससे काफी मिलती-जुलती है. हम बात कर रहे हैं Prime Video पर मौजूद बेहद लोकप्रिय The Family Man की, जो एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर सीरीज है. इसके अब तक कुल 3 सुपरहिट सीज़न आ चुके हैं और अब फैंस की नज़रें इसके चौथे सीज़न पर टिकी हैं. 3 सीज़न में इस सीरीज के कुल 26 एपिसोड्स हैं. इसे IMDb पर 8.7 की दमदार रेटिंग मिली हुई है.
The Family Man की कहानी श्रीकांत तिवारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आम मिडिल क्लास इंसान होने के साथ-साथ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की स्पेशल यूनिट TASC में सीनियर खुफिया अधिकारी के तौर पर काम करता है। वह एक तरफ देश की सुरक्षा से जुड़े खतरनाक मिशनों को संभालता है, तो दूसरी ओर अपने परिवार और निजी जीवन की उलझनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता नजर आता है।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर भारत में लॉन्च हुए OnePlus के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन, दोनों में बड़ी बैटरी-बेहतरीन कैमरा