सर्दियों में AC को ही बना लो Air Purifier? हवा हो जाएगी शुद्ध, खर्च होंगे मात्र 100 रुपये..

HIGHLIGHTS

सर्दियों में AC के Fan Mode से हवा को फ़िल्टर किया जा सकता है!

AC का फैन 60 वॉट बिजली खर्च करता है, जिसका खर्च महीने में 100 से 115 रुपये के आसपास होता है!

AC फिल्टर धूल के बड़े कण रोक सकता है, लेकिन PM2.5 के लिए एयर प्यूरीफायर का ऑप्शन इसमें नहीं होता है।

सर्दियां आते ही ज्यादातर घरों में AC बंद हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में कमरे को ठंडा रखने वाला यही AC सर्दियों में भी आपके काम आ सकता है? दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में बढ़ते प्रदूषण के बीच AC का Fan Mode आपके कमरे की हवा में मौजूद धूल और कुछ कणों को फिल्टर करने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए कूलिंग चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, इसे पूरी तरह एयर प्यूरीफायर समझना सही नहीं होगा, लेकिन इतना जरूर है कि यह हवा को फ़िल्टर कर सकता है। आइए जानते हैं कि AC को Air Purifier की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको क्या करना होगा।

AC का Fan Mode कैसे मदद कर सकता है?

इसके लिए सबसे पहले AC के रिमोट पर मौजूद Mode बटन दबाकर Fan Mode सेलेक्ट करें। कुछ रिमोट में इसकी पहचान पंखे के निशान से की जा सकती है। इस मोड में कंप्रेसर बंद रहता है और सिर्फ इनडोर फैन चलता है। कमरे की हवा AC के फिल्टर से होकर गुजरती है, जिससे धूल, बाल और कुछ अन्य बड़े कण फिल्टर में फंस सकते हैं। ध्यान रखें कि Fan Mode कमरे के अंदर की हवा को ही घुमाता है। इससे बाहर की ताजी हवा कमरे में नहीं आती।

क्या सच में मात्र 100 रुपये आता है बिजली बिल?

इसका जवाब AC की बिजली खपत पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपके AC का इनडोर फैन 60 वॉट बिजली इस्तेमाल करता है और आप इसे रोज 8 घंटे चलाते हैं। ऐसे में 30 दिनों में लगभग 14.4 यूनिट बिजली खर्च होगी। अगर बिजली की दर 7 से 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो महीने का अनुमानित खर्च 101 से 115 रुपये के आसपास पहुँच जाता है। हालांकि, यह केवल उदाहरण है। असली खर्च AC के मॉडल, फैन स्पीड और स्थानीय बिजली के रेट पर निर्भर करता है, क्योंकि यह अलग अलग हो सकती है।

इस्तेमाल करने से पहले पहले जरूर करें ये काम

सर्दियों में AC का Fan Mode चलाने से पहले उसका एयर फिल्टर साफ करना बेहद जरूरी है। फिल्टर पर धूल जमा होने से एयरफ्लो कम हो सकता है। AC बंद करके फिल्टर ओपन करें। अगर फिल्टर धोया जा सकता है तो आपको इसे धो देना चाहिए और इसके बाद फिर से सुखाकर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या AC को Air Purifier की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है?

अब यहाँ सवाल उठता है कि आखिर क्या AC किसी भी तरह से एक एयर प्यूरिफायर की जगह ले सकता है तो इसका जवाब नहीं होने वाला है। सामान्य AC फिल्टर को HEPA एयर प्यूरीफायर का ऑप्शन नहीं माना जा सकता है। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) के अनुसार, बारीक प्रदूषक कणों को प्रभावी ढंग से हटाने के लिए उच्च क्षमता वाले फिल्टर की जरूरत होती है। इसी कारण एसी को कमरे की हवा को साफ करने के लिए जरूर इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह Air Purifier को रिप्लेस नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया ये गजब का फीचर..अब कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल बातचीत, लगा सकेंगे ताला!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :