ChatGPT में आया ये गजब का फीचर..अब कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल बातचीत, लगा सकेंगे ताला!

HIGHLIGHTS

ChatGPT के नए Locked Chats फीचर से यूजर्स को क्या फायदे नुकसान होने वाले हैं।

लॉक की गई चैट सामान्य हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट में नजर नहीं आने वाली है।

PIN भूलने और रीसेट करने पर लॉक की गई चैट क्या क्या होने वाला है।

ChatGPT में आया ये गजब का फीचर..अब कोई नहीं पढ़ पाएगा पर्सनल बातचीत, लगा सकेंगे ताला!

क्या आप ChatGPT पर कुछ इस तरह की बातें करते हैं जिसे आप किसी को भी दिखाना नहीं चाहते हैं? तो आपके लिए एक नया फीचर बेहद ही काम का होने वाला है। हालांकि बाजार में यह फीचर नया नहीं है, इस तरह के फीचर को व्हाट्सएप में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, अब ऐसा ही फीचर आपके और ChatGPT के बीच की पर्सनल बातचीत की सुरक्षा भी करने वाला है। असल में, एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने ChatGPT में Locked Chats फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी पर्सनल बातचीत को 4-Digit के PIN के साथ लॉक कर सकते हैं। खास बात यह है कि चैट छिपाने के लिए उसे डिलीट या आर्काइव करने की जरूरत नहीं होने वाली है। जैसा कि मैं आपको पहले भी बता चुका हूँ कि यह फीचर व्हाट्सएप के Chat Lock Feature से काफी मेल खाता है। इसका इस्तेमाल हजारों यूजर्स कर भी रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ChatGPT का Locked Chats फीचर कैसे काम करेगा?

Locked Chats की मदद से किसी खास बातचीत को सामान्य चैट हिस्ट्री, पिन की गई चैट और सर्च रिजल्ट से हटाया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप एक पिन के साथ इसे ताला लगाकर बाकियों से अलग कर सकते हैं, इसके बाद आपके अलावा इसे बिना पिन के साथ कोई भी देख पढ़ नहीं सकता है। अगर आप एक बार पिन सेत कर देते हैं तो चैट को ओपन करने के लिए आपको सेट किए गए पिन को दर्ज करना होगा। सपोर्टेड मोबाइल डिवाइस पर Face ID, Touch ID या दूसरे बायोमेट्रिक अनलॉक ऑप्शन भी आपको मिल सकते हैं। हालांकि, अभी के लिए यह फीचर कुछ ही यूजर्स को मिला है, आने वाले समय में धीरे धीरे इसे चरणों में सभी के लिए शुरू कर दिया जाने वाला है।

ChatGPT में अपनी चैट कैसे लॉक करें?

सामने आ रही एक रिपोर्ट की मानें तो उसके अनुसार बड़ी ही आसानी से आप अपनी किसी खास बातचीत को अगर पिन के साथ लॉक करना चाहते हैं तो ऐसा करना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके लिए आपको क्या और किस तरह से करना होगा।

  • ChatGPT में किसी भी चैट को ओपन करें, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं।
  • अब इस चैट के आसपास मौजूद तीन डॉटस को तलाशें और इसपर क्लिक करके मोर ऑप्शन्स में जाएँ।
  • यहां Lock chat ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाने वाला है।
  • इसे आप चुन सकते हैं, हालांकि, पहली ही बार में आपको इसमें एक पिन सेट करना होगा। पिन बनाकर कंफर्म करें और आगे बढ़ जाएँ।
  • बस इतना करने पर नहीं आपका काम हो गया है। अब आप जब भी इस चैट को ओपन करने जाते हैं तो आपको उसी पिन का इस्तेमाल करना है, जो आपने बनाया है।

PIN भूल गए तो चैट का क्या होगा?

इस फीचर में PIN याद रखना बेहद जरूरी बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, PIN भूलने के बाद उसे रीसेट करने पर Locked Chats और उनसे जुड़ी कुछ फाइलें पूरी तरह से और हमेशा के लिए डिलीट हो जाने वाली हैं। इसलिए PIN को सुरक्षित रखें और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

पिन के बाद क्या चैट पूरी तरह प्राइवेट हो जाएगी?

Locked Chats का मकसद बातचीत को सामान्य हिस्ट्री से छिपाना और उसकी एक्सेस पर एक तरह की लिमिट लगा देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि चैट पूरी तरह एन्क्रिप्टेड हो जाएगी या OpenAI की मौजूदा डेटा पॉलिसी को चेंज कर देने वाली है। यानी यह अतिरिक्त प्राइवेसी फीचर मात्र है।

यह भी पढ़ें: जेब में रखा मोबाइल फटा, बाइक सवार की मौत! फोन में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं अलर्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile