जेब में रखा मोबाइल फटा, बाइक सवार की मौत! फोन में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं अलर्ट
एक शख्स की जेब में Mobile फटने का नया मामला सामने आया है।
बैटरी फूलना, स्क्रीन बाहर आना और फोन का बिना वजह गर्म होना कहीं खतरे का संकेत तो नहीं?
गलत चार्जर और खराब बैटरी के इस्तेमाल से बचें और सुरक्षित रहें।
जिस स्मार्टफोन को हम हर वक्त अपनी जेब में रखते हैं, वही कभी-कभी बड़े हादसे की वजह भी बन सकता है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ऐसी ही एक घटना देखने को मिली है। हालांकि, यह कोई पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन मोबाइल फटने से मौत होने का यह पहला ही मामला माना जा रहा है? रिपोर्ट के अनुसार, बाइक से घर लौट रहे 40 वर्षीय विकास की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। इससे बाइक चला रहे शख्स का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर ही गिर गया। इस हादसे से बाद गिरने से उसे गहरी चोटें आईं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Surveyइस घटना ने एक बार फिर स्मार्टफोन बैटरी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, कई बार फोन खराब होने से पहले वह कुछ कुछ हिंट देने लगता है, अगर आप उन्हें नजरअंदाज करते हैं तो आपके लिए खतरनाक हो सकता है, ऐसे में आपको इन संकेतों को गंभीरता से लेना चाहिए।
मोबाइल फटने से पहले दिख सकते हैं ये 5 संकेत
फोन के बैक पैनल पर फूलना शुरू होना
अगर मोबाइल का पिछला हिस्सा उभरने लगे या कवर और बॉडी के बीच गैप दिखाई दे, तो यह बैटरी फूलने का संकेत हो सकता है। इसे आपको गंभीरता से लेना चाहिए, फोन को उसी समय से इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।
डिस्प्ले का बाहर निकल जाना
इसके अलावा अगर आपको कभी भी स्क्रीन को लेकर ऐसा लगे कि उसके किनारे ऊपर की तरह उठ रहे हैं तो इसकी वजह भी बैटरी का फूलना ही होता है। ऐसे में आपको अपने फोन को तुरंत ही सर्विस सेंटर पर ले जाना चाहिए।
फोन का इस्तेमाल के बिना भी गर्म होना
अगर आपका स्मार्टफोन बिना किसी भारी काम के बार-बार बेवजह ही गर्म हो रहा है तो इसे भी आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह भी फोन की ओर से संकेत हैं कि वह किसी समस्या से गुजर रहा है, ऐसे में इसे आपको या तो इस्तेमाल करना बंद करना चाहिए, या आपको इसे बदल देना चाहिए।
फोन से अजीब सी स्मेल का आना
अगर आपको कभी भी ऐसा महसूस हो कि आपके फोन से कोई अजीब सी जलने की स्मेल आ रही है, तो भी आपको अपने फोन को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह भी संकेत है कि आपके फोनए में कोई समस्या है और एक जरूरी बात आपको ऐसा फोन पर फोनए को चार्ज करना बंद कर देना चाहिए।
गलत चार्जर का करने से बचे
यह खराबी का संकेत नहीं, बल्कि जोखिम बढ़ाने वाली आदत हो सकती है। अगर आप किसी भी कारण से किसी दूसरे फोन के चार्जर से अपने फोन को चार्ज कर रहे हैं तो यह आपके लिए समस्या का सबब बन सकता है, ऐसे में आपको इस आदत को इसी समय बदल देना चाहिए और अगर आपके पास नहीं है तो अपने फोन को चार्ज करने के लिए दूसरे और इसी फोन के चार्जर को खरीद लेना चाहिए।
स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित कैसे रखें?
स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरी के खराब होने पर आग लगने या फटने का जोखिम हो सकता है। इसलिए फोन में लोकल या संदिग्ध क्वालिटी की बैटरी लगवाने से बचें। हमेशा कंपनी द्वारा सुझाई गई या भरोसेमंद बैटरी और कम्पैटिबल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: SBI के हजारों ग्राहकों का डेटा हुआ लीक.. कहीं आपका नाम-पता तो रडार पर नहीं, देखें कंपनी का बयान
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
