ऐसा देखा गया है कि बजट फोन्स में या तो डिजाइन अच्छा होता है या इसमें फीचर अच्छे होते हैं, एक ही फोन में दोनों का मिलना कहीं न कहीं मुश्किल होता है। हालांकि, बाजार में ऐसे कुछ विरले फोन भी हैं जो इन दोनों ही के मिश्रण के साथ आते हैं, यानि इनमें डिजाइन के साथ साथ बढ़िया स्पेक्स और फीचर भी होते हैं। ऐसा ही एक फोन Redmi कुछ समय पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस फोन को हम सभी Redmi A7 Pro 5G के तौर पर जानते हैं, इस समय आप इस फोन को 12000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। Amazon की Great Summer Sale में इस फोन पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत 11,999 रुपये हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस फोन को इसी कीमत में कैसे खरीदा जा सकता है।
यह वो बात है जो इस phone को भीड़ से अलग करती है। Redmi A7 Pro 5G का डिजाइन iPhone 16 से प्रेरित नजर आता है। इसका मतलब है कि आपको 12000 रुपये में iPhone 16 वाला लुक मिल रहा है। आपके लिए इससे बढ़िया कोई बात नहीं हो सकती है।
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन |
| डिजाइन | iPhone 16 जैसा लुक |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच HD+ |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Unisoc T8300 5G |
| रैम | 4GB |
| स्टोरेज | 64GB / 128GB |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | microSD कार्ड से 2TB तक |
| रियर कैमरा | 32MP + LED फ्लैश |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 6300mAh |
| चार्जिंग | 15W |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 |
| UI | HyperOS 3 |
| कनेक्टिविटी | 5G, WiFi, Bluetooth, USB Type C |
| ऑडियो | 3.5mm ऑडियो जैक |
जो लोग पहली बार 5G phone लेना चाहते हैं या घर में किसी बुजुर्ग या स्टूडेंट के लिए एक रीलाइबल फोन खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह एक सॉलिड फोन माना जा सकता है। इसमें 6300mAh बैटरी मिलती है, इसके अलावा आपको फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। कुलमिलाकर इस फोन को कम कीमत में एक दमदार फोन इन लोगों के लिए माना जा सकता है।
Amazon के Great Summer Sale में यह फोन 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। अगर आप इस बजट में 5G फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 30,000 रुपये के अंदर भारत में लॉन्च हुए OnePlus के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन, दोनों में बड़ी बैटरी-बेहतरीन कैमरा